सरकारी स्‍कूल में आंगनवाड़ी कर्मी संग यौन संबंध बना रहा था टीचर, तभी पहुंच गए गांववाले और...

चेन्‍नई। तमिलनाडु के एक गांव में स्‍कूल टीचर और आंगनवाड़ी कर्मी को स्‍कूल परिसर में ही यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया। बात जैसे ही गांव में फैली गुस्‍साए ग्रामीणों ने स्‍कूल को घेर लिया और टीचर की जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने मामले को काबू में किया और टीचर को थाने ले कर गई। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक टीचर और आंगनवाड़ी कर्मी के बीच बीते कुछ महीनों से अफेयर चल रहा था और स्‍कूल के बाद दोनों क्‍लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे।

दोनों के बीच दो महीने से था अफेयर

दोनों के बीच दो महीने से था अफेयर

मामला नामक्कल के एस उदयप्पम सरकारी स्कूल का है। महिला ग्रामीण बाल देखभाल विकास के लिए काम करती है और स्कूल से जुड़ी हुई है। बीजे दो महीनों से स्‍कूल के ही एक टीचर से उसका अफेयर था। स्‍कूल के छात्र कई बार दोनों को आपत्तिजनक अवस्‍था में देख चुके थे। उन्‍होंने अपने-अपने मां-बाप को इस बारे में बताया था जिसके बाद उन लोगों ने दोनों को कई बार समझाने की कोशिश भी की थी।

स्‍कूल खत्‍म होने के बाद क्‍लासरूम में करने लगे गंदा काम

स्‍कूल खत्‍म होने के बाद क्‍लासरूम में करने लगे गंदा काम

समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो बच्‍चों के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और दोनों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को स्‍कूल खत्‍म होने के बाद जब दोनों क्‍लासरूम में यौन संबंध बना रहे थे तभी गांववालों ने उन्‍हें पकड़ लिया। गांववालों को देख टीचर ने गालीगलौज शुरू कर दी जिसके बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने टीचर को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूल के हेडमास्टर ने कहा है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को उसके कार्यस्थल पर भी सूचित किया जाएगा।

आरोपी टीचर से मांगा गया जवाब

आरोपी टीचर से मांगा गया जवाब

मीडिया से बात करते हुए स्कूल के हेडमास्टर के जयराज ने कहा कि उन्होंने सर्वनन और आंगनवाड़ी वर्कर दोनों को स्कूल का समय खत्म होने के बाद सेक्स करने पर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने इस मामले में सर्वनन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी अधिकारियों से आंगनवाड़ी वर्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई है।' हेडमास्टर ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद वह सर्वनन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+