पार्टी बनाने के 3 दिन बाद ही आखिर क्यों करुणानिधि से मिलने गए रजनीकांत?

Recommended Video

    Rajinikant ने की M Karunanidhi से मुलाकात,लिया आशीर्वाद | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को डीएमके चीफ करुणानिधि से मुलाकात की। रजनीकांत ने तीन दिन पहले ही राजनीति में आने के साथ अपनी एक नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। ऐसे में रजनीकांत और करुणानिधि की इस मुलाकात का तमिलनाडु मे तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर अलग पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले रजनीकांत, करुणानिधि से क्यों मिलने गए।

    इस वजह से की मुलाकात

    इस वजह से की मुलाकात

    अभी तक जो बातें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक रजनीकांत करुणानिधि अपने राजनितिक जीवन शुरु करने से पहले उनसे आशीर्वाद लेने गए थे। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने करुणानिधि के स्वास्थय के बारे में जानकारी ली। बता दें कि रजनीकांत ने तमिलनाडु में अगले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बनाने और सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

    तमिलनाडु की राजनीति में रिक्त स्थान

    तमिलनाडु की राजनीति में रिक्त स्थान

    रजनीकांत ने तमिलनाडु की राजनीति में ऐसे समय में प्रवेश किया है जब राज्य की दो सबसे ताकतवर हस्तियों में से एक जयललिता की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे करुणानिधि, अपनी उम्र के कारण अघोषित रुप से संन्यास ले चुके हैं। अपने अलग अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 67 साल के रजनीकांत ने नए साल के दिन सफेद कुर्ते पैजामें में अपने प्रशंसकों के बीच राजनीति में आने का ऐलान किया था।

    रजनीकांत की वेबसाइट

    रजनीकांत की वेबसाइट

    रजनीकांत ने अपनी पार्टी की वेबसाइट लॉन्च कर दी है। रजनीकांत की वेबसाइट का नाम rajinimandram.com है। सुपरस्टार ने प्रशंसकों से अपनी नई वेबसाइट rajinimandram.com पर खुद को पंजीकृत करने के लिए कहा। उन्होंने अपने प्रशंसकों उनके राजनीति में आने के फैसले को सराहने का शुक्रिया अदा किया।अपने वीडियो संदेश में रजनीकांत ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने पंजीकृत और अपंजीकृत प्रशंसक क्लबों और आम लोगों में एक साथ लाए जो राजनीतिक बदलाव चाहते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+