तमिलनाडु पुलिस को फोन कर कहा, रजनीकांत के घर लगा रखा है बम
चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस को शनिवार को दो ऐसी फोन कॉल मिली, जिससे पूरे सूबे का पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस के पास पहला फोन दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर आया और कहा गया कि सीएम के घर बम लगाया हुआ है। फोन करने वाले ने कहा कि तमिलनाडु के सीएम ई पलानीसामी के घर बम रखा हुआ है। इसके बाद बम स्कवायड दस्ता सीएम के घर भेजा गया लेकिन कोई बम वहां नहीं मिला। पुलिस ने सीएम आवास की सिक्योरिटी कॉल के बाद बढ़ा दी।

पुलिस ने बताया कि जिस नंबर से दोपहर में कॉल कर सीएम आवास में बम होने की बात कही गई, उसी नंबर से शाम 6:27 पर फिर से पुलिस के पास फोन आया और अभिनेता से राजनीति में आए रजनीकांत के घर पर बम प्लांट किए जाने की बात कही। पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो पाया कि ये फोन कुड्डालोर से आया था। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर इन कॉल के पीछे कौन है और इस तरह के फोन का क्या मकसद है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
