तमिलनाडु: बिल्डिंग से गिरकर अपाहिज हुए पेंटर ने सरकार से मांगी इच्छामृत्यु
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाले 45 साल के शख्स ने राज्य सरकार से इच्छामृत्यु की मांग की है, साथ ही अपने शरीर के अंगों को भी दान कर देने की ख्वाहिश जताई है। इच्छामृत्यु मांगने वाला शख्स एक पेंटर था लेकिन पेंट करते हुए एक बिल्डिंग से गिरने के बाद उसके शरीर के निचले हिस्से ने काम करना छोड़ दिया और वो व्हीलचेयर पर आ गया।

इच्चामृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है। अक्टूबर में इच्छामृत्यु को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर दायर याचिका पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच जजों की बैंच कर रही है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि शान्ति से मरने का अधिकार एक तरह से आर्टिकल 21 के राइट टू लाइफ के तहत ही आता है।













Click it and Unblock the Notifications