राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई पर तमिलनाडु सरकार ने लिखी केंद्र को चिठ्ठी
चेन्नई। देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारों को छोड़ने का बात को लेकर तमिलनाडु सरकार ने केन्द्र सरकार को चिठ्ठी लिखी है, जिस बारे में गुरूवार को लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन को बताया है।
इस बारे में जब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी से पूछा गया तो उन्होंने बोला कि इस बारे में फैसला सरकार को करना है। वह तय करे। मैं इस पर निजी राय नहीं रखना चाहता।
ऱाहुल गांधी ने फैसला सरकार पर छोड़ा
मालूम हो कि खबर है कि तमिलनाडु सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रीराजीव गांधी हत्या मामले में सभी सात दोषियों की उम्र कैद की सजा माफ करने और उन्हें रिहा करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, इस कदम पर केंद्र का विचार मांगा है। सभी सातों कैदी बीस साल से ज्यादा का वक्त जेल में बिता चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications