कौन हैं तमिलनाडु की वो 3 महिलाएं, जो अब बनने जा रही हैं मंदिर की पुजारी, पूरी कर ली है ट्रेनिंग

Tamil Nadu women temple priests: तमिलनाडु की तीन महिलाएं कृष्णावेनी (Krishnaveni), एस राम्या (S Ramya) और एन रंजीता (N Ranjitha) तीन महिला पुजारी हैं, जिन्हें सरकार द्वारा प्रमाणित किया गया है। तीनों महिलाएं कृष्णावेनी, राम्या और रंजीता जल्द ही मंदिर में पुजारी बनेंगी।

तीनों महिलाओं ने राज्य सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत मंदिर के पुजारी बनने के लिए अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इन तीनों महिलाओं को जल्द ही राज्य के मंदिरों में सहायक पुजारी के रूप में नामित किया जाएगा।

Tamil Nadu women temple priests
विभाग छह पुजारी प्रशिक्षण स्कूल चलाता है जहां सभी समुदायों के लोग पुजारी बनने की ट्रेनिंग ले सकते हैं। यह पहली बार है कि महिलाओं ने इस पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने भी कहा है कि द्रविड़ मॉडल के तहत महिलाएं तमिलनाडु के मंदिरों में पुजारी के रूप में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कौन हैं एस राम्या (S Ramya)

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एस राम्या कुड्डालोर की रहने वाली हैं। एस राम्या ने एमएससी ग्रेजुएट हैं। एस राम्या ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए ट्रेनिंग शुरू में बहुत कठिन था।

कौन हैं कृष्णावेनी (Krishnaveni)

कृष्णावेनी भी ग्रेजुएट हैं और उन्होंने गणित में स्नातक किया है। कृष्णावेनी का कहना है कि उनके लिए भी ट्रेनिंग आसान नहीं थी। लेकिन वह भगवान और लोगों की सेवा करना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया।

बता दें कि एस राम्या और कृष्णावेनी रिश्तेदार हैं और उन दोनों को उनके परिवार के सदस्यों ने एक साल का कोर्स करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्हें इसके लिए 3,000 रुपये का वजीफा भी मिला था।

कौन हैं एन रंजीता (N Ranjitha)

एन रंजीता भी एक पढ़ी-लिखी महिला हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एन रंजीता बीएससी स्नातक हैं। वह अपनी रुचि के कारण इस पाठ्यक्रम में शामिल हुई हैं।

सनातन विवाद के बीच सामने आया ये मामला

बता दें कि यह घटनाक्रम सनातन विवाद के बीच सामने आया है, जिसने तमिलनाडु के मंत्री और सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करने के बाद डीएमके को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

उदयनिधि ने जहां अपने बयान का बचाव किया और कहा कि उनका हमला जाति-आधारित समाज के खिलाफ था। वहीं बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को घेरने के लिए इसे मुद्दा बना लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 'सनातन' को नष्ट करने की कोशिश के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+