Tamil Nadu Train Accident: मैसूर से दरभंगा जा रही ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 13 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल

मैसूर से पेरंबूर के रास्ते बिहार के दरभंगा जाने वाली बागमती ट्रेन शुक्रवार देर शाम एक मालगाड़ी टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों को घायल होने की सूचना है। हादसा तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास कावरपेट्टई रेलवे स्टेशन पर हुई। जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से ट्रेन टकरा गई। घटना स्थल पर रेलवे राहत बचाव दल के साथ जुटा है, यात्रियों को कोच के बाहर निकाला जा रहा है। सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

बागमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के लोकपायलट सुरक्षित हैं। सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। सीपीआरओ ने कहा, "ट्रेन नं. 12578 मैसूरु-दरभंगा एक्सप्रेस की चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी- कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में लगभग 20.30 बजे कावराइपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से पीछे से टक्कर हो गई...इसके कारण पार्सल वैन जो आगे थी इंजन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है।"

हादसे का अपडेट देत हुए दक्षिण रेलवे ने एक बयान में कहा, "ट्रेन संख्या 12578 (एमवाईएस-डीबीजी) मैसूर से दरभंगा जाने वाली ट्रेन के छह डिब्बे लगभग 20.30 बजे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। कुछ लोग घायल हो गए। चिकित्सा राहत वैन और बचाव दल ने चेन्नई सेंट्रल के दक्षिणी रेलवे पहुंच चुका है।"

Tamil Nadu Train Accident

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार (ईडी/आईपी) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा की मौके पर राहत बचाब दल मौजूद है। उन्होंने कहा, "12578 बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है. अब तक रेलवे की ओर से राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और काम जारी है। सभी डिब्बों से यात्रियों को निकालने का काम जारी है। 90 प्रतिशत से ज्यादा यात्रियों को निकाला जा चुका है। हमें अभी तक किसी के हताहत होने या गंभीर चोट लगने की कोई सूचना नहीं मिली है। राहत टीम और मेडिकल टीम दोनों ही मौके पर मौजूद हैं साइट। जीएम सदन रेलवे और डीआरएम सदन चेन्नई डिवीजन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।"

हादसे को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शख्स ने बताया कि मैसूर से दरभंगा जा रही यात्री ट्रेन नंबर 12578 के छह डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए हैं। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय शख्स लोकेश ने कहा, "सही जगह कवरापेट्टई है। एक यात्री ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हम पास में रहने वाले लोग हैं जो बचाव के लिए यहां आए हैं। अधिकारी भी यहां मौजूद हैं।"

सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। सीपीआरओ ने कहा, "ट्रेन नं. 12578 मैसूरु-दरभंगा एक्सप्रेस की चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी- कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में लगभग 20.30 बजे कावराइपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से पीछे से टक्कर हो गई...इसके कारण पार्सल वैन जो आगे थी इंजन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है।"

13 डिब्बे डिरेल

सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। सीपीआरओ ने कहा, "ट्रेन नं. 12578 मैसूरु-दरभंगा एक्सप्रेस की चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी- कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में लगभग 20.30 बजे कावराइपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से पीछे से टक्कर हो गई...इसके कारण पार्सल वैन जो आगे थी इंजन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+