Tamil Nadu Train Accident: कई ट्रेनों डायवर्ट, समय में बदलाव, जानिए डिटेल
चेन्नई डिवीजन के कावराईपेट्टई में शुक्रवार को ट्रेन नंबर 12578 मैसूर - दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। दरअसल, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे यात्री ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। यह घटना ट्रेन नंबर 12578, मैसूर जंक्शन - दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ कावरापेट्टई में हुई, जो चेन्नई डिवीजन में स्थित है। एक्सप्रेस ट्रेन के चार ए/सी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ऐसे में कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। हादेस में करीब 19 लोग घायल हुए हैं।
हादसे को लेकर रेलवे की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि बागमटी ट्रेन जिस मालगाड़ी टकराई वो गुडूर और फिर आगे आंध्र प्रदेश की ओर जा रही थी। प्राथमिक जांच में जो वजह सामने आई है, उसके मुताबिक स्टेशन पर गुडूर की ओर जाते समय एक मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा किया गया था और इसे मेन लाइन से आगे बढ़ने के लिए प्राथमिकता दी गई थी। लेकिन मुख्य लाइन के लिए पहले से सिग्नल होने के बावजूद यात्री ट्रेन मुख्य लाइन में घुस गई, जिससे ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है। ऐसे मे इस रूट के गुजरने वली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।
ये ट्रेनें की गईं डायवर्ट
- ट्रेन संख्या 06063 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को सुबह 11.50 बजे कोयंबटूर जंक्शन से रवाना हुई थी, अब इसका रूट बदलकर मेलापलायम-अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते जाएगी।
- ट्रेन नंबर 12621 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तमिलनाडु एक्सप्रेस शुक्रवार को रात 10 बजे रवाना हुई थी, अब इसका रूट बदलकर अरक्कोणम-रेनिगुंटा से विजयवाड़ा के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर 12664 तिरुचिरापल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 1.35 बजे तिरुचिरापल्ली से रवाना हुई थी, उसे मेलपालयम-अराक्कोनम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया।
- ट्रेन नंबर 07696 रामनाथपुरम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को सुबह 09.50 बजे रामनाथपुरम से रवाना हुई थी, अब यह ट्रेन रूट बदलकर अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस शुक्रवार को एर्नाकुलम से सुबह 07.15 बजे रवाना हुई थी, अब इसका रूट बदलकर मेलापलायम-अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते कर दिया गया है।
यहां देखें डायर्टेड ट्रेनों की डिटेल-












Click it and Unblock the Notifications