तमिलनाडु: सेप्टिक टैंक में उतरे छह सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से मौत
चेन्नई। तमिलनाडु के कांचापुरम में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे छह सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से मौत हो गई है। मंगलवार को कांचीपुरम के श्रीपेरंबदूर इलाके के नेमीली गांव में ये छह लोग सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे, इनकी सांस रुकने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं। सेप्टिक टैंक ब्लॉक होने की शिकायत पर ये लोग सफाई के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, चार कर्मचारी पहले टैंक की सफाई के लिए उतरे थे, जहां वो जहरीली गैस की चपेट में आकर गिर गए। इस पर बाहर बैठे उनके दो सहयोगी उन्हें बचाने उतरे लेकिन खुद भी जहरीली गैस का शिकार हो गए। सांस रुकने से सभी की मौत हो गई। जानकारी के बाद, फायर सर्विस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिय है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications