तमिलनाडु: रजनीकांत के करीबी अर्जुनमूर्ति ने थामा बीजेपी का दामन
चेन्नई, 22 अगस्त: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी अर्जुनमूर्ति सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में तमिलनाडु बीजेपी चीफ के. अन्नामलाई ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। वैसे ये अर्जुनमूर्ति की बीजेपी में दूसरी पारी है। रजनीकांत के साथ जाने से पहले वो बीजेपी के तमिलनाडु बौद्धिक प्रकोष्ठ को लीड करते थे। इसके अलावा वो काफी वक्त तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़े रहे।

जब रजनीकांत ने राजनीति में आने का ऐलान किया था, तो अर्जुनमूर्ति को उनके करीबियों में गिना जाता था। 3 दिसंबर, 2020 को रजनीकांत की पार्टी के मुख्य समन्वयक के रूप में उनकी नियुक्ति ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि 29 दिसंबर, 2020 को रजनीकांत ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद अर्जुनमूर्ति ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी इंडिया मक्कल मुनेत्र काची (Indhiya Makkal Munnetra Katchi) लॉन्च की। पार्टी की लॉन्चिंग के वक्त उन्होंने रजनीकांत के समर्थकों से अपील की थी कि वो उनके साथ जुड़ जाएं। उनके मुताबिक पार्टी की विचारधारा वादे, समानता और समर्पण के इर्द-गिर्द घूमती है। उस वक्त रजनीकांत ने भी उनको शुभकामनाएं भी दी थीं।
ऐसा रहा निजी जीवन
तमिलनाडु में मदुरै और तिरुचि की सीमा से लगते जिले पुदुकोट्टई में पले-बढ़े अर्जुनमूर्ति प्रभावशाली गौंडर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो एक व्यापारी रामास्वामी के बेटे हैं, जो जनता रोडवेज के मालिक थे। कारोबार बिक जाने के बाद अर्जुनमूर्ति चेन्नई चले गए। बाद में वो राजनीति में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications