TATA इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में लगी भीषण आग, आसमान में दिए काले धुएं के गुब्बार, भारी नुकसान की आशंका

Tamil Nadu News: तमिलनाडु स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में भीषण आग लग गई। आग काफी भीषण है और प्लांट से काले धुएं के गुब्बार निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन, राहत की बात यह है प्लांट में फंसे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की वजह से प्लांट में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का प्लांट तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में स्थित है, जिसमें आज सुबह आग लगने की घटना हुई है। जब आग लगी, उस वक्त प्लांट में कई कर्मचारी ड्यूटी पर थे।

Tata Electronics plant

खबर के मुताबिक, यह आग प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में लगी, जिसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है। आग कंपनी के केमिकल गोदाम में लगी, जो धीरे-धीरे प्लांट के अन्य हिस्सों में भी फैल गई। हालांकि, कंपनी के एक बयान के मुताबिक, प्लांट में इमरजेंसी प्रोटोकॉल ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा सुनिश्चित की

साथ ही, उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि आग की घटना के चलते तीन कर्मचारियों को सांस संबंधी परेशानी हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+