Tamil Nadu News: सीएम स्टालिन, राज्यपाल और बीजेपी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच जारी
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में हाई प्रोफाइल हस्तियों और भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को मिली धमकी की वजह से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राज्यपाल और बीजेपी दफ्तर को एक अज्ञात हैंडल से धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इसमें दावा किया गया है कि यहां धमाके कर पूरे प्रदेश में दहशत फैलाई जाएगी। चेन्नई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संदिग्ध मेल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धमकी मेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। चेन्नई में सीएम आवास, राजभवन और बीजेपी दफ्तर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल बम निरोधक दस्ता और साइबर सेल जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

Tamil Nadu News: पहले भी कई बार मिल चुकी है धमकी
पिछले एक महीने से तमिलनाडु में धमकी भरे संदेश और मेल के कई मामले सामने आए हैं। बीजेपी मुख्यालय (टी नगर), अभिनेत्री तृषा के हाई प्रोफाइल इलाके तेयनपम्पेट में बंगले को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पिछले एक महीने में सीएम एमके स्टालिन को ऐसी कई धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर पर पूरी सतर्कता बरत रही हैं और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों की भी जांच हुई है और कोई संदिग्ध गतिविधि की अब तक सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: MK Stalin Health Update: कैसी है तमिलनाडु के CM की तबीयत? उदयनिधि स्टालिन ने दिया अपडेट
Tamil Nadu की कई चर्चित हस्तियों को मिली है धमकी
पिछले साल सीएम स्टालिन के आवास को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। साल 2024 में स्टालिन चेन्नई से अमेरिका के जिस विमान में सवार थे, उसमें बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। पिछले हफ्ते फिल्म एक्टर और राजनेता विजय के आवास को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। विजय की रैली में 41 लोगों की मौत का मामला अभी गर्माया हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस ने एक्टर के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu karur stampede: एक्टर विजय की रैली मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, TVK जिला सचिव मथियाझागन अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications