MK Stalin Health Update: कैसी है तमिलनाडु के CM की तबीयत? उदयनिधि स्टालिन ने दिया अपडेट
MK Stalin Health Update: तमिलनाडु की राजनीति के केंद्र में रहने वाले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तबीयत अचानक बिगड़ने से सोमवार को राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। सुबह की सैर के दौरान अस्वस्थ महसूस करने के बाद भी उन्होंने पार्टी कार्यालय जाकर कई अहम मुलाकातें कीं, लेकिन फिर चक्कर और असहजता के चलते उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
स्टालिन की तबीयत को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री और बेटे उदयनिधि स्टालिन ने जनता को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी, रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गजों ने फोन कर स्टालिन की तबीयत का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री के पुत्र और राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बताया कि उनके पिता को हल्की चक्कर आई थी और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।
ये भी पढ़ें: Education Policy:'तमिलनाडु दो भाषा नीति का पालन करेगा', उदयनिधि का प्रधान पर पलटवार
उदयनिधि ने बताया, "मुख्यमंत्री की तबीयत अब ठीक है। आज सुबह कुछ टेस्ट किए गए हैं। डॉक्टर इस पर मेडिकल अपडेट देंगे। कल अस्पताल की ओर से यह बयान जारी किया गया था कि मुख्यमंत्री को तीन दिन आराम करने की सलाह दी गई है। बहुत जल्दी वे ठीक होकर लौट आएंगे।"
Chennai, Tamil Nadu: On Chief Minister MK Stalin's health, Deputy CM Udhayanidhi Stalin says, "The Chief Minister is doing well. This morning, a few tests have been done. Doctors will give a medical update on it. Yesterday, the hospital gave a statement asking CM to rest for… pic.twitter.com/uzMQRKGiA1
— ANI (@ANI) July 22, 2025
प्रधानमंत्री मोदी के राज्य दौरे को लेकर उन्होंने कहा, "हमारे नेताओं ने कहा है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हमारे राज्य में अक्सर आना चाहिए। उनका आना हमारे दल के लिए अच्छा है।"
तीन दिन के आराम और कुछ जांचों की सलाह
अपोलो अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. अनिल बीजी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री स्टालिन की कुछ जांचें की जा रही हैं और डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिन का विश्राम लेने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि स्टालिन अस्पताल में रहते हुए भी अपने सभी आधिकारिक कार्य करते रहेंगे।
नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने की बात, दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिनेता रजनीकांत और मक्कल नीति मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन ने स्टालिन से फोन पर बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रमों में बदलाव, कई इवेंट टले
सीएम स्टालिन को सोमवार को कोलाथुर स्थित अरुलमिगु कपालीश्वरार आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में एक कार्यक्रम में छात्रों को सहायता राशि और शिक्षा सामग्री वितरित करनी थी, लेकिन वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा तिरुपुर और कोयंबटूर में होने वाले सरकारी और निजी कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है।
दफ्तर पहुंचे थे अस्वस्थ होने के बाद भी
दिलचस्प बात यह रही कि सुबह अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद सीएम स्टालिन डिएमके कार्यालय अन्ना अरिवालयम पहुंचे और वहां पूर्व एआईएडीएमके मंत्री अनवर राजा के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सीपीएम के राज्य सचिव पी. शनमुगम से भी मुलाकात की। यहीं से उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: M.K. Stalin: अचानक बिगड़ी तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या बताया?












Click it and Unblock the Notifications