यूपीए के शासनकाल में लोगों का सशक्तीकरण हुआ: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संसद में लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम 2013 पारित कराया। राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में जो कुछ भी ढका-छुपा था वह सूचना का अधिकार अधिनियम के कारण ही अचानक सामने आ गया, जो कांग्रेस ने ही दिया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे अपने घोषणा-पत्र में सिर्फ भ्रष्टाचार का जिक्र करते हैं, लेकिन उसे समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाते हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन मैंने उनके घोषणा-पत्र को गौर से देखा है, उन्होंने कहीं भी यह नहीं बताया है कि वे इसे किस प्रकार से मिटाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश की महिला का सशक्तीकरण हुआ है।
गांधी ने कहा कि हमने पंचायत में 50 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं का सशक्तीकरण किया है।" उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की महिलाएं बेहतर प्रदर्शन इसलिए कर रही हैं, क्योंकि वे राज्य के विकास में योगदान कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications