तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के मतदाताओं को वोट डालने के एक महीने तक करना होगा रिजल्ट का इंतजार

विधानसभा चुनाव 2021: भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रमुख सुनील अरोड़ा ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। असम और बंगाल में 27 मार्च, 2021 से वोटिंग शुरू होगी लेकिन सभी राज्यों के नीतजों का ऐलान एक साथ यानी 2 मई, 2021 को किया जाएगा।

6 अप्रैल को इन राज्यों में खत्म होंगे मतदान

6 अप्रैल को इन राज्यों में खत्म होंगे मतदान

यहां गौर करने वाली बात यह है कि सुनील अरोड़ा की घोषणाओं के मुताबिक केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान 6 अप्रैल को संपन्न हो जाएंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल की वोटिंग के चलते इन राज्यों को मतगणना के लिए करीब एक महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। ट्विटर यूजर कंचन श्रीवास्तव ने ट्वीट कर इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

रिजल्ट के लिए एक महीने इंतजार

रिजल्ट के लिए एक महीने इंतजार

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण में मतदान होगा जो 6 अप्रैल को संपन्न हो जाएगा। जबकि असम में तीन चरणों (मार्च 27, अप्रैल 1 और 6) और पश्चिम बंगाल में आठ चरणों (मार्च 27, अप्रैल 1, 6, 10, 17, 22, 26, 29) में वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लोग 6 अप्रैल को मतदान करेंगे और फिर लगभग एक महीने तक उन्हें यह जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा कि उन्होंने किसके शासन को चुना। बहुत धैर्य की जरूरत है।'

बंगाल में एक महीने तक चलेगी वोटिंग

बंगाल में एक महीने तक चलेगी वोटिंग

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नजीतों के ऐलान में देरी पश्चिम बंगाल की वजह से की है। राज्य मे सुरक्षा के मद्दे नजर आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा, जो लगभग एक महीने तक चलेगा। पश्चिम बंगाल में वोटिंग 27 मार्च से शुरू होकर 29 अप्रैल को खत्म होगी। बंगाल में चुनाव संपन्न होने के बाद इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान एक ही दिन 2 मई, 2021 को करेगा।

यह भी पढ़ें: Puducherry Assembly Election 2021:पुडुचेरी में 6 अप्रैल को होगा विधानसभा चुनाव, 2 मई को मतगणना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+