Kerala Tamil Nadu Heavy Rain : मुन्नार में एक की मौत, कोयंबटूर में डैम ओवरफ्लो, बौछारों का अनुमान, VIDEO

Tamil Nadu Heavy Rain : तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। Tamil Nadu Heavy Rain chennai Koyambedu Coimbatore Dams overflow

Tamil Nadu Heavy Rain के कारण डैम में जलस्तर बढ़ने की खबर है। चेन्नई में कई जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई है। कोयम्बेडु से सामने आई वीडियो में भारी बारिश के बीच प्रभावित जनजीवन देखा जा सकता है। सड़कों पर जलजमाव हो रहा है।

Tamil Nadu Heavy Rain

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, चेन्नई में आज (13 नवंबर) को भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय राज्य तमिलनाडु के कई इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Tamil Nadu Heavy Rain

कोयंबटूर में भी भारी बारिश हुई है। लगातार हुई बारिश के कारण बांध ओवरफ्लो हो गए हैं।

केरल में लगातार बारिश, भूस्खलन

तमिलनाडु के अलावा एक अन्य तटीय राज्य केरल में भी भारी बारिश का समाचार है। शनिवार शाम मुन्नार में कुंडला के पास बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। बता दें कि मुन्नार में कल से भारी बारिश हो रही है।

Tamil Nadu Heavy Rain

लैंडस्लाइड के कारण वाहन पलटने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव रविवार सुबह बरामद किया गया।

मौसम पूर्वानुमान

रविवार शाम मौसम विभाग ने बताया कि केरल में 13 से 16 नवंबर के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। 13-14 नवंबर को अधिकांश हिस्सों में जबकि, 15 और 16 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

Kerala Tamil Nadu Heavy Rain

13 और 14 तारीख को लक्षद्वीप में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 15 से 17 नवंबर 2022 के बीच लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+