Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: तमिलनाडु के वन मंत्री ने आदिवासी बच्चे से उतरवाई अपनी चप्पल

नई दिल्ली। तमिलनाडु के वन मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। दरअसल, श्रीनिवासन गुरुवार को तमिलनाडु के थेप्पाकाडु में एक हाथी शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे, यहां उन्होंने एक आदिवासी बच्चे से अपनी चप्पल उतरवाई। श्रीनिवासन को नहीं पता था कि यह सब एक वीडियो में रेकॉर्ड हो जाएगा जो अब वायरल हो रहा है।

वन मंत्री की हुई काफी आलोचना

वन मंत्री की हुई काफी आलोचना

देश के संविधान में जहां हर वर्ग के लोगों को समानता का अधिकार प्राप्त है वहीं, दूसरी ओर संवैधानिक पदों पर बैठे नेता ही भेदभाव करते नजर आ रहे हैं। वन मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन के इस करतूत की सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारे में भी काफी आलोचना हो रही है। वीडियो में वन मंत्री अपने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में आते दिखाई दिखाई दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने पास आदिवासी बच्चे आवाज देकर बुलाया और उसे चप्पल उतारने का इशारा किया।

श्रीनिवासन ने बच्चे को पास बुलाया

श्रीनिवासन के बच्चे की तरफ अपना पैर बढ़ाते हैं और वह उनकी चप्पलें उतारता है। यह सब घटना वहीं पास में खड़ा एक शख्स अपने कैमरे में कैद कर लेता है, हालांकि मंत्री के सुरक्षाकर्मी हाथ हिलाकर वीडियो रेकॉर्ड करने से मना करा भी दिखाई दे रहा है। चप्पल उतरवाने के बाद श्रीनिवासन आगे बढ़ जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनिवासन मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे जिसके लिए उन्होंने अपनी चप्पलें उतरवाईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

38 सेकेंड का यह वीडियो ट्विटर पर प्रियंका तिरुमूर्ती नाम की एक यूजर ने शेयर किया है। उनकी इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वन मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक सोशल मीडिया यूजर एंटनी ने लिखा कि जब जयललिता जीवित थीं तब यह श्रीनिवासन उनकी चप्पल लेकर जाते थे और उन्हें साफ करते थे। अब यह चाहते हैं कि दूसरा भी ऐसा ही करे।

यह भी पढ़ें: देश में तेजी से बढ़ रहा है कैंसर, विशेष बीमा कवर है आज की जरूरत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+