देश में तेजी से बढ़ रहा है कैंसर, विशेष बीमा कवर है आज की जरूरत
तेजी से बढ़ रहा है कैंसर,विशेष कैंसर बीमा कवर है आज की जरूरत
नई दिल्ली। साल 2018 में भारत में कैंसर के करीब 76 लाख नए मरीज बढ़े और 7 लाख 84 हजार 800 लोग इस बीमारी के चलते मौत के मुंह में समा गए। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर WHO की तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट में चेताया गया है कि आने वाले दिनों में भारत में 10 में से एक शख्स कैंसर का शिकार होगा और 15 में से एक भारतीय की कैंसर के चलते मौत होगी।

WHO की ये रिपोर्ट बताती है कि हमारे देश में कैंसर कितनी तेजी से पांव पसार रहा है और ये बीमारी आने वाले दिनों में कितनी भयावह होने वाली है। हमें इन आंकड़ों से ना डरने की जरूरत है और ना ही इसे अनदेखा किया जा सकता है। जरूरत है इस बीमारी से निपटने के लिए जागरूकता की और किसी भी तरह की आपात स्थिति में होने वाले भारी भरकम खर्चे के लिए हमेशा तैयार रहने की।
निजी अस्पतालों में मामूली बीमारियों का खर्चा भी आजकल लाखों में पहुंच जाता है। अगर आप ये सोचते हैं कि आपकी सामान्य मेडिक्लेम पॉलिसी कैंसर जैसी बीमारी के इलाज का खर्च उठा लेगी तो आप गलत हैं। सामान्य मेडिकल पॉलिसी छोटी-मोटी बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने और उसके इलाज की सुविधा मुहैया कराती है जबकि कैंसर जैसी बीमारी का इलाज लंबा और खर्चीला होता है जिसको ये पॉलिसी कवर नहीं करती।
कैंसर के लिए स्पेशल बीमा कवर
ऐसे में कैंसर जैसी बीमारी के लिए हमें अलग से पॉलिसी लेनी चाहिए। इस तरह की किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने 'कैंसर गार्ड' पॉलिसी पेश की है। The New India Assurance Company की Cancer Guard Policy में 3 महीने से लेकर 65 साल तक के वरिष्ठ नागरिक को कैंसर कवर मिलती है।
कैंसर गार्ड पॉलिसी में क्या है खास?
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस पॉलिसी की कैंसर गार्ड पॉलिसी में 3 महीने से लेकर 65 साल तक के पॉलिसीधारक को कैंसर कवर मिलता है। इस पॉलिसी में 5 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक की बीमा सुरक्षा मिलती है। आप मात्र 600 रुपए खर्च कर कैंसर जैसी बीमारी में आने वाले मोटे खर्च के दबाव से बच सकते हैं।
बीमा धारक की उम्र के मुताबिक पॉलिसी
इस पॉलिसी में 5 लाख, 10 लाख, 15 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस मिलता है। ये बीमाधारक की उम्र पर निर्भर करता है। आप 600 रुपए से लेकर 34000 रुपए तक की वार्षिक प्रीमियम देकर ये इंश्योरेंस हासिल कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इस कैंसर पॉलिसी के लिए आपको किसी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं हैं। पॉलिसी के अंतर्गत बीमाधारक को एंबुलेंस चार्ज, सर्जरी के लिए सेकेंड ओपीनियन, कैंसर सर्जरी के बाद के ट्रीटमेंट, कैंसरग्रस्त बॉडी पार्ट के रिकवर होने तक के इलाज में होने वाला खर्च, दो महीने से ज्यादा वक्त के लिए डे केयर का खर्च, 90 दिनों की वेडिंग पीरियड का खर्च भी कवर होता है। इस कैंसर गार्ड पॉलिसी के अंतर्गत कीमोथैरेपी, रेडियोलॉजी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोनल थैरेपी, ओन्को सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट आदि का खर्च भी कवर होता है। इतना ही नहीं इस पॉलिसी के अंदर कैंसर के फोर्थ स्टेज तक को कवर किया जाता है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications