Tamil nadu flood: ट्रेन में भारी बारिश के चलते फंसे 500 यात्री, रेस्क्यू के लिए पहुंची NDRF

Tamil nadu flood, तमिलनाडु के कई इलाकों और चेन्नई में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। बाढ़ के कारण तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के श्रीवैकुंटम में लगभग 500 ट्रेन यात्री फंसे हुए हैं। जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

तिरुचेंदूर से चेन्नई तक चलने वाली ट्रेन संख्या 20606, चेन्नई-एग्मोर एक्सप्रेस भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के श्रीवैकुंटम में फंसी हुई है। प्रशासन का कहना है कि 'उन्हें बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और एनडीआरएफ अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

Tamil nadu flood,

दक्षिणी रेलवे के प्रमुख पीआरओ बी गुगनेशन ने कहा कि, शुरुआत में श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर 500 यात्री फंसे थे। आज सुबह रेलवे के लगभग 6 आरपीएफ कर्मचारी और 2 वाणिज्यिक कर्मचारी सड़क मार्ग से स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन में प्रवेश मिला और उन्होंने यात्रियों के लिए कुछ राहत और खाद्य सामग्री दी। हमारे पास भारतीय वायु सेना के 3 हेलिकॉप्टर थे। उन्होंने इन सभी यात्रियों के लिए भोजन और राहत सामग्री गिराई थी। एनडीआरएफ भी सुबह पहुंची और निकासी प्रक्रिया शुरू की।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि, एनडीआरएफ ने एक मार्ग की पहचान की है जिससे यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला जा सके। रेलवे ने स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूर 13 बसों की व्यवस्था की है। लगभग 150 यात्री पहले ही पहुंच चुके हैं और उन्होंने बस में बैठा दिया गया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने वॉर रूम से दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों को फोन किया और अधिकारियों को बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिया। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेन को तिरुचेंदूर से लगभग 32 किमी दूर श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। कुल मिलाकर, 800 यात्री फंसे हुए हैं और उनमें से लगभग 500 श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर और लगभग 300 पास के स्कूल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+