TN Election 2026: विजय थलापति की पार्टी पर EC एक्शन की तलवार? वोटिंग से ठीक पहले बढ़ी मुश्किलें

TN Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कल यानी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के खिलाफ चुनाव आयोग में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पार्टी 'साइलेंस पीरियड' (मौन अवधि) के नियमों का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन अभियान चलाने की योजना बना रही है।

tamil-nadu-election-complaint-against

क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु चुनाव के लिए कल होने वाली वोटिंग से पहले 48 घंटे का 'साइलेंस पीरियड' 21 अप्रैल शाम 6:00 बजे से शुरू हो चुका है। नियम के मुताबिक, इस दौरान किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार (चाहे वह रैलियां हों या डिजिटल विज्ञापन) प्रतिबंधित है। शिकायतकर्ता एल. देवसागयम और पी. आदिकेशवन ने तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के सामने साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज की है।

शिकायत में कहा गया है कि TVK 22 अप्रैल को (वोटिंग से महज 24 घंटे पहले) एक बड़ा ऑनलाइन राजनीतिक अभियान चलाने की फिराक में है। यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (Representation of the People Act, 1951) की धारा 128 का सीधा उल्लंघन है। शिकायतकर्ताओं ने चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने, ऑनलाइन सामग्री को हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।

चुनाव के 48 घंटे पहले TVK की मुश्किलें बढ़ीं

विजय की पार्टी पहली बार चुनाव मैदान में है और उन पर पहले ही आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पिछले सप्ताह ही चेन्नई में यातायात बाधित करने के आरोप में विजय पर पांच धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब वोटिंग से ठीक एक दिन पहले इस नई शिकायत ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

इस शिकायत के सामने आने के बाद तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विजय थलापति की पार्टी TVK हाल के दिनों में तेजी से राजनीतिक जमीन बनाने की कोशिश कर रही है, ऐसे में यह विवाद उसके लिए चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग मतदान से 48 घंटे पहले 'साइलेंस पीरियड' लागू करता है, ताकि मतदाता बिना किसी बाहरी दबाव या प्रचार के स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकें। इस दौरान किसी भी तरह का प्रचार चाहे वह ऑफलाइन हो या ऑनलाइन निषिद्ध होता है।

3 अप्रैल को है महामुकाबला

तमिलनाडु की 234 सीटों पर कल एक ही चरण में मतदान होना है। राज्य में कुल 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि 'साइलेंस पीरियड' के दौरान कोई भी पार्टी सोशल मीडिया, टीवी या प्रिंट मीडिया के जरिए मतदाताओं को प्रभावित न करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+