TN Election 2026: स्टालिन का चुनावी मास्टरस्ट्रोक! 29 लाख खातों में पहुंचा स्पेशल पैकेज, क्या है DMK की रणनीति
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की राजनीति में चुनावी बिगुल बजने से ठीक पहले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच, राज्य सरकार ने समाज के सबसे हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए 'विशेष वित्तीय सहायता' का पिटारा खोल दिया है।
मंगलवार, 3 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि पेंशनभोगियों, विधवाओं, दिव्यांगों, मछुआरों और चाय किसानों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की सीधी सहायता राशि भेजी गई है।

तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज होते ही सत्ताधारी DMK ने अपने 'द्रविड़ियन मॉडल' के तहत लोक-कल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार दोगुनी कर दी है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आज राज्य के करीब 37 लाख लाभार्थियों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज का एलान किया। इसे आगामी चुनावों से पहले जनता का भरोसा जीतने के एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
MK Stalin Rs 2000 Special Grant: पेंशनभोगियों और वंचितों को मिला ₹2,000 का 'समर बोनस'
'कलैग्नर महिला अधिकार योजना' (Kalaignar Women's Entitlement Scheme) की सफलता के बाद, अब सरकार ने इसका विस्तार समाज के अन्य वर्गों तक कर दिया है। बुजुर्ग, विधवाएं, बुजुर्ग ट्रांसजेंडर और दिव्यांग व्यक्ति जो सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
मार्च की नियमित पेंशन के साथ ₹2,000 की विशेष सहायता सीधे बैंक खातों में जमा की गई है। लगभग 29.29 लाख लाभार्थियों को ₹3,200 (पेंशन + सहायता) दिए गए हैं। वहीं, दिव्यांगों को ₹3,500 और देखभाल भत्ता पाने वाले परिवारों को ₹4,000 तक की राशि मिली है।
Fishing Ban Relief: मछुआरा परिवारों के लिए ₹8,000 की राहत
तमिलनाडु के विशाल तटीय बेल्ट को साधने के लिए स्टालिन सरकार ने मछुआरों के लिए बड़ी घोषणा की है। अप्रैल से जून के बीच लगने वाले मछली पकड़ने के लिए फिशिंग बैन रिलीफ वार्षिक प्रतिबंध के दौरान 1,62,900 परिवारों को ₹8,000 प्रति परिवार की सहायता दी जाएगी। तटीय जिलों में मछुआरा समुदाय एक निर्णायक वोट बैंक है, और विपक्ष (AIADMK) द्वारा इस राशि को ₹12,000 करने के वादे के जवाब में स्टालिन का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।
Nilgiris Tea Farmers Price Support: नीलगिरि के चाय किसानों को समर्थन
इसके अलावा नीलगिरि जिले के चाय किसानों के लिए भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14,870 चाय किसानों को समर्थन देने के लिए सरकार ₹8.53 करोड़ की राशि उपलब्ध करा रही है। यह सहायता हरी चाय पत्तियों की खरीद पर ₹2 प्रति किलोग्राम की दर से मूल्य समर्थन के रूप में दी जाएगी। यह खरीद 15 सहकारी चाय फैक्ट्रियों के माध्यम से की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
Tamil Nadu Election में क्यों अहम है यह घोषणा?
विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी 2026 में चुनाव आयोग द्वारा चुनावी कार्यक्रम की संभावित घोषणा से ठीक पहले, स्टालिन ने 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) के जरिए विपक्ष के मुद्दों की हवा निकाल दी है। AIADMK प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी लगातार महंगाई और बिजली दरों में बढ़ोतरी को मुद्दा बना रहे थे। स्टालिन ने सीधे नकद सहायता देकर मध्यम और निम्न वर्ग की नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा तमिलनाडु की विकास यात्रा में हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे। यह स्पष्ट संकेत है कि चुनाव में DMK का मुख्य एजेंडा 'समावेशी विकास' ही रहने वाला है। राज्य सरकार के इस फैसले से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को तत्काल राहत मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications