तमिलनाडु में निकाय चुनाव में जीत के बाद एमके स्टालिन ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। तमिलनाडु के स्थानीय निकाय चुनाव में जिस तरह से डीएमके ने जबरदस्त जीत दर्ज की है उसके बाद पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी के मुखिया एमके स्टालिन ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, हमने इस चुनाव को भारी बहुमत से जीता है। स्थानीय निकाय के चुनाव में हर बार सत्तारूढ़ दल ही जीतता आया था, लेकिन इस बार के चुनाव में हमने जीत दर्ज की और बढ़त हासिल की है। बता दें कि तमिलनाडु में 8 वर्ष के बाद स्थानीय निकाय के चुनाव हुए थे। तमिलनाडु की राजनीति में दो बड़े दिग्गज करुणानिधि और जयललिता के निधन के बाद पहली बार स्थानीय निकाय के चुनाव हुए। इस चुनाव में डीएमके ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।

बता दें कि तमिलनाडुमें 313 पंचायतों के लिए मतदान हुए थे। 27 व 30 दिसंबर को दो चरण में मतदान हुआ था। प्रदेश के 27 जिलों में मतदान हुए थे, जिसके बाद मतगणना के लिए 315 सेंटर बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान में ईवीएम की बजाए चार अलग अलग रंगों के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया था। राज्य चुनाव कमीशन के अनुसार कुल पहले चरण में 76.19 फीसदी वोटिंग हुई थी। जबकि दूसरे चरण में 77.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। करीब 2.31 लाख प्रत्याशियों ने 91975 पदों के लिए चुनाव लड़ा था। ग्राम पंचाय अध्यक्ष, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य, पंचायत यूनियन वार्ड सदस्य के लिए चुनाव हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications