तमिलनाडु में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन, 20 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू, 12वीं की परीक्षा भी रद्द
चेन्नई। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। तमिलनाडु सरकार ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने और 20 अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। राज्य में कोरोना हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है।

सरकार की तरफ से जारी विज्ञज्ञप्ति में कहा गया है कि 12वीं कक्षा की परिक्षाएं रद्द कर दी गई हैं लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षाएं योजना के अनुसार होंगी। आपको बता दें कि पहले 3 मई से 21 मई तक 12वीं की परीक्षाएं कराने की योजना थी। जानकारी के मुताबिक रात्रि कर्फ्यू के दौरान ऑटोरिक्शा और टैक्सी समेत निजी और सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications