उदयनिधि जल्द संभाल सकते हैं तमिलनाडु डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम स्टालिन ने दिए संकेत
Tamil Nadu news: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने बेटे उदयानिधि स्टाालिन, जो राज्य के खेल मंत्री भी हैं उन्हें उप मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने और साथ ही कैबिनेट फेरबदल के संकेत दिए हैं। इस मामले पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सीएम स्टालिन ने आश्वासन दिया कि परिवर्तन निराशा पैदा किए बिना होंगे।
ये बात सीएम स्टालिन ने मानसून के लिए राज्य की तैयारियों के बारे में चिंताओं को दूर करने के लिए आयोजित बैठक में कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मानसून को लेकर तैयारियों को लेकर कहा राज्य के मुख्य सचिव पहले ही बातचीत कर चुके हैं और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए आगे विचार-विमर्श की योजना है।

बता दें हाल ही सीएम स्टालिन अमेरिकी यात्रा से लौटे हैं। स्टालिन की अमेरिका यात्रा का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना था। विदेश यात्रा से अपने राज्य में वापसी करने के बाद से लेकर अब तब उन्होंने दो बार अपनी कैबिनेट में फेरबदल के संकेत दिए हैं, सरकार में अपने बेटे उदयनिधि की बड़ी भूमिका का सुझाव दिया है। पार्टी के सदस्य और पदाधिकारी इस फेरबदल का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि स्टानिल की पार्टी के कई नेता उदयानिधि को डिप्टी सीएम की कुर्सी देने के पक्षधर नहीं हैं।
डिप्टी सीएम बनाए जाने के सावल पर क्या बोले उदयानिधि?
बता दें 18 सितंबर को सीएम स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि उनकी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर पदोन्नति के संबंध में कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा लिया जाएगा। इसी के अगले दिन तमिलनाडु के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के मंत्री मो अंबारासन ने पुष्टि की थी कि उदयानिधि को जल्द राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया जाएगा।
हालांकि उदयनिधि ने हाल ही में डिप्टी सीएम ने के बारे में लगातार मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अस्वीकृति व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में हैं।
ये भी पढ़ें-'टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी स्टालिन की DMK, उदयनिधि से उदय नहीं अस्त होगा', AIADMK ने क्यों कहा ऐसा?
सीएम स्टालिन के अमेरिका दौरे से तमिलनाड़ु की हुई बल्ले-बल्ले
वहीं मंगलवार को बैठक के दौरान सीएम एम के स्टालिन ने अपनी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान प्राप्त निवेशों पर एक श्वेत पत्र की विपक्ष की मांगों के जवाब में, स्टालिन ने उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा के एक बयान की ओर इशारा किया, जिसे उन्होंने एक व्यापक प्रकटीकरण बताया। दौरे के दौरान, 18 कंपनियों के साथ 7,616 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications