Tamil Nadu: 'हम अपने भाइयों की रक्षा करेंगे', बिहार के मजदूरों पर हमले की खबर पर बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में अफवाहों की जांच के लिए दोनों राज्यों तमिलनाडु और बिहार की पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है।

शनिवार को बिहार के मजदूरों पर हमले की खबर सामने आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बयान जारी किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि प्रवासी श्रमिकों को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई आपको धमकी देता है, तो हेल्पलाइन पर कॉल करें। तमिलनाडु सरकार और लोग हमारे प्रवासी भाइयों की रक्षा के लिए खड़े होंगे।
अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी
तमिलनाडु और बिहार के अधिकारियों ने दक्षिणी राज्य में बिहार के प्रवासी कामगारों पर हमलों के बारे में अफवाहें फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी है और यहां तक कि बिहार विधानसभा में भी गरमागरम दृश्य देखने को मिला है। बिहार के अधिकारियों ने भी कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रवासी श्रमिकों से मिलेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के कार्यालय के सूत्रों ने एक टीवी चैनल को इसकी जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में अफवाहों की जांच के लिए दोनों राज्यों की पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। इस दहशत के पीछे व्हाट्सएप पर फेक खबरों को फॉरवर्ड किया जाना प्रतीत होता है।
तमिलनाडु के जिलाधिकारियों ने हिंदी में अपील जारी की
तमिलनाडु के जिलाधिकारियों ने हिंदी में अपील जारी कर प्रवासी श्रमिकों से नहीं डरने की अपील की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और वहां विश्वास बहाली के उपायों के लिए एक टीम को भेजने का निर्णय लिया।
तेजस्वी यादव ने भी जारी किया बयान
बिहार विधानसभा में उनके डिप्टी तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह गृह मंत्रालय को मामले की जांच कराने के लिए कहें। तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो निराधार हैं।
बिहार और तमिलनाडु के डीजीपी ने आपस में बात की
दक्षिणी राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के फर्जी वीडियो का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ बोहर पुलिस अधिकारी जेएस गंगवार ने कहा बिहार डीजीपी ने तमिलनाडु के डीजीपी से बात की है। बिहार पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तमिलनाडु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि वीडियो फर्जी और भ्रामक हैं।












Click it and Unblock the Notifications