तमिलनाडु: खाई में गिरी बस, सात की मौत, 33 घायल
चेन्नईः तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में गुरुवार को एक बस खाई में जा गिरी, जिसमें दो महिलाओं सहित छह की मौके पर ही मौत हो गई और 33 यात्री घायल हो गए। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर आपदा प्रबंदन की टीम पहुंची और यात्रियों को खाई से निकाला गया।

बस का खाई में गिरने की बारे में कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त सरकारी बस का ड्राइवर सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था और तभी बस खाई में जा गिरी। मौके पर ही छह की मौत हो गई।
अस्पताल में जाने के बाद एक 29 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अभी तक सात की मौत हो चुकी हैं और 20 से ज्यादा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। खाई में गिरने वाली बस तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की थी। बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उधगमंडलम से लगभग दस किलोमीटर दूर मंदादा में हुआ। कई यात्री गंभीर रूप से घायल थे। 19 घायल महिलाओं को इलाज के लिए कोयंबटूर रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य लोगों का इलाज ऊटी के ही अस्पताल में किया जा रहा है। नीलगिरी जिले में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है।
यह भी पढ़ें- आसमान में फैली धूल की चादर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 11 उड़ानें रद्द












Click it and Unblock the Notifications