तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एमडीएमके ने डीएमके के साथ मिलाया हाथ, वाइको को मिली छह सीटें

बेंगलुरु: तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। एमडीएमके ने डीएमके के साथ हाथ मिलाया है। MDMK प्रमुख वाइको ने बताया कि एमडीएमके और डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें 6 विधानसभा क्षेत्रों को MDMK को आवंटित किया गया है।

वाइको

एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने शनिवार को इस बैठक के बाद जानकारी दी कि द्रमुक यानी डीएमके प्रमुख स्टालिन के साथ किए गए समझौते के तहत उनकी पार्टी को छह सीटें मिली हैं। एमडीएमके राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर कब्‍जा जमाना चाहती है। भाजपा का तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन है। वहीं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने शुक्रवार को 20 विधानसभा क्षेत्रों को 6 अप्रैल के विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगी भाजपा को कई दौर की वार्ता के बाद आवंटित किया।AIADMK की एक विज्ञप्ति में चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया गया और सत्ता पक्ष की ओर से ओ पन्नीरसेल्वम और के पलानीस्वामी और भगवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि और राज्य इकाई के प्रमुख एल मुरुगन ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+