तमिलनाडु के सीएम ने की सख्त लॉकडाउन की घोषणा, 4 जिलों में 19 से 30 जून के बीच लागू

नई दिल्ली- कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों तक राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बैठक करने वाले हैं। क्योंकि, जबसे लॉकडाउन में ढील दी गई है, कई राज्यों में संक्रमण की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने उस बैठक से पहले ही चेन्नई मेट्रोपॉलिटन पुलिस के दायरे में आने वाले चार जिलों में अधिकतम प्रतिबंधित लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

Recommended Video

      Tamil Nadu Lockdown Again: Palaniswami का ऐलान, 4 जिलों में 19 से 30 जून तक लॉकडाउन | वनइंडिया हिंदी
      Tamil Nadu announces maximized restricted lockdown, implemented between June 19 and 30 in 4 districts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 4 जिलों में एकबार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह लॉकडान पहले की तरह ही बहुत ही सख्त होगा, जिसे अधिकतम प्रतिबंधित लॉकडाउन कहा जा रहा है। ये लॉकडाउन चेन्नई महानगर पुलिस के अधीन आने वाले चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जिलों में 11 दिनों तक लागू होगा। यह लॉकडाउन 19 से 30 जून के बीच लगाने की घोषणा की गई है।

      बता दें कि महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले तमिलनाडु से ही आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक वहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर अब 44,661 तक पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब दो हजार यानि 1974 नए केस तो बीते एक दिन में ही आए हैं। इस दौरान 24 घंटों में वहां 38 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है और मौत का अबतक का आंकड़ा बढ़कर 435 तक पहुंच चुका है। राहत की बात ये है कि वहां इस बीमारी में रिकवरी रेट 50 फीसदी से काफी अधिक है। वहां अबतक कुल 24,547 मरीज ठीक हुए हैं, जिनमें 1138 बीते एक दिन में ही ठीक हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+