तमिलनाडु: सबरीमाला मंदिर से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत
चेन्नई। तमिलनाडु के सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के तिरुमय्यैम के पास ये हादसा हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। अब तक की जानकारी के मुताबिक मरने वाले जितने लोगों की पहचान हो सकी है सभी आंध्र प्रदेश के रहने वाले है।

पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यपा के दर्शन के बाद वैन से अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। घटना से जुड़ी और जानकारी का अभी इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications