अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़ें को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर लिखा शुक्रगुजार हूं कि....
बेंगलुरु, 20 मई: कोरोना की चपेट में अब तक सिनेमा जगत के कई कालाकार आ चुके हैं। वहीं अब कन्नड़ और तमिल अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दिया।

कोमली एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार होम आइसोलेशन में हैं। संयुक्ता ने कहा कि उनके माता-पिता, जिन्हें एक महीने कोविड -19 पॉजिटिव हुए थे वे अब ठीक हो रहे है।
संयुक्ता हेगड़े ने पोस्ट में लिखा मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे....
संयुक्ता हेगड़े ने बुधवार को ये जानकारी शेयर की कि उनकी रिपेार्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि वह राहत महसूस कर रही है कि उसके माता-पिता के घातक बीमारी से उबरने के बाद वह संक्रमित हुई।उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "नमस्कार आप लोगों, आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे । मैंने कोविड टेस्ट करवाया वो पॉजिटिव आया है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार सभी आवश्यक उपाय कर रही हूं। अपना ख्याल रखें। रहो सकारात्मक, परीक्षण नकारात्मक ।"अपने माता-पिता के बारे में एक अपडेट साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, "मेरे माता-पिता भी वास्तव में अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे तब हुआ जब मेरे अभिभावक इससे उबर चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications