ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री होगी तमिल फिल्म 'विसरनाई'

नई दिल्ली। तमिल फिल्म विसरनाई को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजा जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक वेट्रीमारन और निर्माता धनुष हैं।

visaranai

फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी जा रही फिल्म 'विसरनाई'

भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री के तौर पर एकेडमी अवॉर्ड्स 2017 में फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में इसे भेजा जा रहा है।

बता दें कि इस फिल्म ने बेस्ट तमिल फिल्म समेत तीन राष्ट्रीय अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। ये फिल्म पुलिस की निर्दयता और एम. चंद्रकुमार के उपन्यास लॉक अप पर आधारित है।

इस फिल्म के चुनाव के साथ ही लगातार दूसरा साल है जब किसी हिंदी फिल्म को इस अहम अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया।

प्रवासी कामगारों की कहानी है 'विसरनाई'

इससे पहले भी कई तमिल फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा गया था उनकी लिस्ट इस प्रकार है- जींस, इंडियन, कुरीथीपुनाल, देवर मगन, अंजली, नयागन, देइवा मगन।

विसरनाई फिल्म में प्रवासी कामगारों की कहानी है, जिन्हें उस अपराध के लिए आरोपी ठहराया जाता है जो उन्होंने किया ही नहीं। उन्हें इस मामले में बुरी तरह से प्रताड़ित किया जाता है और आखिर में एन्काउंटर के जरिए मार दिया जाता है।

2016 में भारत ने मराठी कोर्ट को आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजा था। 89वें एकेडमी अवॉर्ड का पूरा कार्यक्रम फरवरी 2017 में लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+