किसानों के प्रदर्शन पर बोले तोमर- 303 सीटों का जनादेश सत्ता में बैठने के लिए नहीं, बदलाव के लिए मिला है

नई दिल्‍ली। कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान और सरकार के बीच कई दौर की बैठक हुई लेकिन समाधान नहीं निकला। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार आंदोलन कर रहे किसानों को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में तोमर ने कहा कि जनता ने 303 सीटों का जनादेश सिर्फ सत्ता करने के लिए नहीं बल्‍कि बदलाव लाने के लिए दिया है।

Recommended Video

    Farmers Protests: Narendra Singh Tomar बोले, हमें 303 सीटें कृषि सुधार के लिए मिली | वनइंडिया हिंदी
    कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान और सरकार के बीच कई दौर की बैठक हुई लेकिन समाधान नहीं निकला। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार आंदोलन कर रहे किसानों को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी।

    कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में कई आर्थिक सुधार हुए। उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा कि अब नोबंदी हुई है उल्टी गिनती शुरू हो गई है, अब जीएसटी है, उल्टी गिनती शुरू हो गई है लेकिन जनता ने 2019 में हमें 287 के स्थान पर 303 सीटें दी। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि जनता नरेंद्र मोदी को चाहती है। कृषि मंत्री के मुताबिक इन बदलावों का विरोध तो हुआ लेकिन यह 'परिवर्तनकारी' साबित हुए।

    किसानों के साथ जारी गतिरोध को रोकने में अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर, तोमर ने कहा कि कुछ किसान नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत चल रही थी। 9 दिसंबर को भेजे गए सरकार के प्रस्ताव पर किसानों की तरफ से जवाब का इंतजार किया जा रहा है। किसानों के विरोध को शांत करने के लिए अगले कदम के बारे में सवाल पूछने पर तोमर ने कहा, कुछ किसानों से अनौपचारिक चर्चा हुई है। 9 दिसंबर को सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार की तरफ से बदलाव के प्रस्ताव पर जवाब आने के बाद फिर से बातचीत को तैयार हैं।' कृषि मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान निकालने की बात कही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+