करना है ताजमहल का दीदार, तो ये जगह है सबसे बेस्ट, 142 दिन बाद खुला Taj View Point

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक ताजमहल का दीदार करने के लिए बेताब लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मेहताब बाग के किनारे यमुना की तलहटी में बने ताज व्यू प्वॉइंट को गुरुवार के दिन पर्यटकों के लिए खोल दिया है।

हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन के बाद ही उन्हें भीतर प्रवेश करने दिया जा रहा है।

taj-view-point-opened-after-142-days-best-place-to-see-taj-mahal-in-coronavirus-period

इस स्थान से कर सकेंग ताज का दीदार
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को लेकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के 142 दिन बाद ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों को अनुमति दे दी गई है। हालांकि अनलॉक के तहत 6 जुलाई, 2020 को देशभर के कई पर्यटक स्थलों को खोल दिया गया था लेकिन आगरा में जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने से उन पर ताला लटका हुआ है। दूर से ताज और यमुना नदी के एक साथ अद्भुत दीदार के लिए बनाए गए एडीए का व्यू प्वॉइंट भी 17 मार्च से बंद चल रहा था।

142 दिन बाद खोला गया व्यू प्वॉइंट
गुरुवार को यमुना पार मेहताब बाग के बाहर यमुना की तलहटी में एडीए का व्यू प्वॉइंट को पूरे 142 दिन बाद अब खोल दिया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सेनेटाइज करने जैसी सुरक्षा नियमों से गुजरना होगा। हाल ही में व्यू प्वॉइंट से ताज का दीदार करने पहुंच गाजियाबाद के एक ग्रुप को सबसे पहले वहां पहुंचने का मौका मिला। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह खुशी से झूम उठे।

सोशल डिस्टेसिंग का हो रहा पालन
लोगों को जानकारी न होने की वजह से पहले दिन कम पर्यटक पहुंचे थे लेकिन अब वहां भीड़ बढ़ती जा रही है। एडीए वीसी देवेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि व्यू प्वॉइंट पर कोरोना की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है और यह ताजमहल के दायरे में भी नहीं आता। यहां पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइज कराने के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही 6 फीट की सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भारत की दिग्गज कंपनी ने कोरोना की वैक्सीन के लिए ऑक्सफोर्ड के अलावा एक और बड़ी कंपनी के साथ किया करार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+