भारत की दिग्गज कंपनी ने कोरोना की वैक्सीन के लिए ऑक्सफोर्ड के अलावा एक और बड़ी कंपनी के साथ किया करार
नई दिल्ली। कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर की कई कंपनियां शोध कर रह हैं और अलग-अलग चरण पर उनका ट्रायल चल रहा है। इस कड़ी में ऑक्सफोर्ड-आस्टाजेनेका वैक्सीन सबसे आगे, जिसे भारत में कोविडशील्ड के नाम से तैयार किया जा रहा है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन को तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। अब कंपनी की ओर से अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स इंक के साथ सप्लाई और लाइसेंस का करार किया गया है।
Recommended Video

अमेरिका की सेक्युरिटीज एक्सचेंज कमिशन में जो दस्तावेज दाखिल किए गए हैं उसके अनुसार दो कंपनियों के बीच 30 जुलाई को करार हुआ है, जिसके तहत कोरोना की वैक्सीसन को तैयार करने, उसके को-फॉर्मुलेशन, दवा को अंतिम रूप देने, रजिस्ट्रेशन और बिक्री को लेकर करार हुआ है। यह करार कोविड की वैक्सीन NVX-CoV2373 के लिए किया गया है। नोवामैक्स ने मंगलवार को दावा किया था कि उसकी वैक्सीन के शुरुआती चरण में काफी अच्छे परिणाम मिले हैं। 50 लोगों पर इसका ट्रायल किया गया जोकि काफी सफल रहा है।
दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के बाद भारत की कंपनी इस वैक्सीन को भारत में लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। उसके पास कोरोना महामारी के समय नॉन-एक्सक्लुसिव अधिकार रहेगा। महामारी खत्म होने के बाद कंपनी इस वैक्सनी को निचले या मध्यम वर्ग की कमाई वाले देशों को भी सप्लाई कर सकती है। इस करार के तहत सीरम इंस्टिट्यूट वैक्सीन के दो अहम तत्वों को खरीदेगी, जिसमे एंटीजेन दवा और नोवामैक्स ट्रेडमार्क की सह औषधि शामिल होगी। वैक्सीन की बिक्री से जो भी कमाई होगी दोनों कंपनिया इसके आधे-आधे की हिस्सेदार होंगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications