नरेंद्र तोमर ने की मोदी की तारीफ, बोले- ताजमहल बनाने वालों के हाथ काटे, पीएम ने काशी में बरसाए फूल
नई दिल्ली, 16 दिसंबर: कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर गुजरात के आंणद में आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। वही कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम ने काशी कोरिडोर बनाने वालों पर फूल बरसाए है।

कार्यक्रम में बोलते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि, हम इतिहास में सुनते थे कि आगरा में ताजमहल का निर्माण करने वाले कारीगरों का हाथ काट दिया गया था लेकिन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण करने वाले कारीगरों का फूल बरसाकर स्वागत कर एक नए आयाम को इस देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिया गया। नरेंद्र तोमर ने आगे कहा कि, गुजरात खेती और सिंचाई की दृष्टि से बहुत अच्छा प्रांत नहीं माना जाता था, यहां पीने के पानी की कमी भी बहुत थी। सरकारें तो बहुत आईं और गईं लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने भागीरथ बनकर गुजरात में पानी को बढ़ाया और खेती को भी समृद्ध बनाने का काम किया।
वहीं इसी कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन में कहा कि, 2019 के बाद से पीएम मोदी ने किसानों से जैविक खेती करने की अपील की है। जिससे गाय के गोबर की खाद से भूमि की उर्वरता में सुधार होता है। जैविक उत्पादन समय की मांग है। आज़ादी के बाद GDP में कृषि के योगदान को सार्थक तरीके से बढ़ाने के रूप में पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने की थी।
अमित शाह ने आगे कहा कि, प्राकृतिक खेती पर आयोजित प्रथम राष्ट्रीय संगोष्ठी में सभी का स्वागत करता हूं। पूरे देश में प्राकृतिक खेती को किसान अपनाए इसके लिए पीएम मोदी ने मुहिम को गति देने का निश्चय किया है। देश के किसान इसे अपना रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, केमिकल और फर्टिलाइज़र ने हरित क्रांति में अहम रोल निभाया लेकिन हमें इसके विकल्पों पर भी साथ ही साथ काम करते रहना होगा... हमें अपनी खेती को कैमिस्ट्री की लैब से निकालकर प्रकृति की प्रयोगशाला से जोड़ना ही होगा। प्रकृति की प्रयोगशाला तो पूरी तरह से विज्ञान आधारित ही है।












Click it and Unblock the Notifications