महाशिवरात्रि पर वायरल हुआ तैमूर अली खान का 'शिव' अवतार, ललाट पर 'तीसरी आंख' ने जीता दिल

मुंबई। पूरे देश में आज महाशिवरात्रि की धूम है, भगवान शिव के भक्त सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतार लगाए शिवलिंग के दर्शन के लिए बेताब दिखाई दिए। गुरुवार को एक महाशिवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का भी क्यूट 'शिव' रूप देखने को मिला। पैपराजी के चहेत तैमूर अली खान जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो उनकी एक तस्वीर लेने के लिए हंगामा मच जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर तो तैमूर का अलग ही रूप देखने को मिला।

तैमूर अली खान का 'शिव' रूप वायरल

तैमूर अली खान का 'शिव' रूप वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर भगवान श‍िव के रूप में तैमूर अली खान की फोटो खूब वायरल हो रही है। ललाट (माथे पर) 'तीसरी आंख' बनाए सैफ और करीना के लाल का 'भोलेनाथ' अवतार देख हर कोई अपना दिल दे बैठा। वायरल हुए तस्वीर में तैमूर अली खान नीली टीशर्ट और शॉर्ट्स में अपने घर से बाहर देखे गए। इस फोटो की खास बात यह है कि इसमें तैमूर अली खान 'शिव' रूप में दिखाई दिए। ललाट पर तीसरी आंख और सिर पर चुटिया भी नजर आई।

ललाट पर तीसरी आंख और सिर पर चोटी

ललाट पर तीसरी आंख और सिर पर चोटी

महाशिवरात्रि पर तैमूर अली खान की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है, यूजर्स कमेंट बॉक्स में तैमूर के अवतार की काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तैमूर की ये फोटो वर्तमान की है या थ्रोबैक है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान 21 फरवीर को दूसरी बार मां बनी हैं, सैफ और करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

करीना ने शेयर की दूसरे बेटे की फोटो

करीना ने शेयर की दूसरे बेटे की फोटो

बता दें कि महिला दिवस पर फैंस को छोटे नवाब की एक झलक देखने को मिली थी। फोटो पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं, सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' वैसे करीना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन वो करीना की गोद में हैं और पीछे से उसका चेहरा दिख रहा है। करीना की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट शेड्स में है लेकिन बहुत कमाल की है।

यह भी पढ़ें: करीना ने शेयर की दूसरे बेटे की फोटो, Womanhood के साथ Motherhood को भी किया सलाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+