करीना ने शेयर की दूसरे बेटे की फोटो, Womanhood के साथ Motherhood को भी किया सलाम

मुंबई। आज पूरा विश्व 'महिला दिवस' मना रहा है इस खास मौके पर बहुत सारे सितारों ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन एक तस्वीर ऐसी है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और वो तस्वीर है बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान की, जिन्होंने अपने छोटे शहजादे की पहली झलक आज लोगों के सामने पेश की हैं। जी हां करीना ने Womanhood के साथ ही Motherhood भी शेयर करते हुए अपने नन्हे शहजादे के साथ तस्वीर शेयर की है।

 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं'

'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं'

फोटो पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं, सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' करीना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लोगों के लिए तो ये किसी खजाने से कम नहीं हैं, लोग बेबो की तस्वीर को शेयर भी कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। वैसे करीना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन वो करीना की गोद में हैं और पीछे से उसका चेहरा दिख रहा है।

(यहां देखें: करीना कपूर की पोस्ट)

21 फरवरी 2021 को करीना ने दिया था बेटे को जन्म

21 फरवरी 2021 को करीना ने दिया था बेटे को जन्म

करीना की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट शेड्स में है लेकिन बहुत कमाल की है, लोगों ने बच्चों को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद बोला है। मालूम हो कि 21 फरवरी 2021 को करीना ने अपने और एक्टर सैफ अली खान के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जबसे नन्हें शहजादे के पैदा होने की खबर लोगों के सामने आई है, तब से ही हर कोई बच्चे की झलक पाने को बेताब था, ऐसे में करीना ने 'महिला दिवस' पर बेटे की तस्वीर पोस्ट करके अपने चाहने वालों को बेइतंहा खुशी दे दी है।

सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं

सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं

करीना की इस पोस्ट पर ननद सोहा अली खान ने कमेंट किया है और लिखा है कि तुम रॉक हो. लव यू। मालूम हो कि साल 2016 में करीना ने अपने और सैफ के पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं। गौरतलब है पांच साल की डेटिंग के बाद करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी। वो सैफ की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका अमृता से तलाक हो गया था। इस शादी से भी सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। इस तरह से सैफ अली खान 21 फरवरी को चौथी बार पिता बने हैं।

अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

मालूम हो कि सैफ ने अगस्त 2020 में करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था। सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+