India vs Pakistan: नीली जर्सी में नजर आए तैमूर अली खान, इस तरह से टीम इंडिया की जीत को किया सेलिब्रेट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर बता दिया कि विश्वकप टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम इंडिया पर कभी विजय नहीं पा सकती है। भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले को लेकर लोगों की दिवानगी भी सर चढ़कर बोला। इस मैच के टिकट मात्र कुछ मिनटों में ही बिक गए और इस मैच को देश-दुनिया के करोड़ों दर्शकों ने देखा और टीम इंडिया की जीत में शामिल हुए।

तैमूर अली खान का नीली जर्सी में फोटो वायरल
करोड़ों भारतीयों की तरह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमर अली खान भी इस मैच को लेकर उत्साहित नजर आए। तैमूल अली खान टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए नीली जर्सी में नजर आए। तैमूल अली खान का नीली जर्सी वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर ढाई साल के तैमूर अली खान के इस फोटों को खूब पसंद किया जा रहा है।
भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से दी मात
बता दें कि रविवार को खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार टीम इंडिया ने 89 रनों से शानदार जीत हासिल की है। मुकाबले की बात करते तो पाकिस्तान ने टॉस जीचकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 50 ओवर में 336 रन बनाई। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शातक शतक जड़ते हुए 113 गेंद में 140 रनों का योगदान किया। इसके अलावा केएल राहुल 57, विराट कोहली ने 77 रनों का योगदान दिया। बीच में बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती करते हुए पाकिस्तान को 40 ओवर में 305 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन पाकिस्तान की टीम 212 रन ही बना सकी।

रणवीर सिंह भी स्टेडियम में आए नजर
इस मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट दिग्गज के अलावा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी इंग्लैंड के मैनचेस्टर स्टेडियम पहुंचे हुए थे। रणवीर सिंह स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों से बात करते हुए और उनकी जीत की बधाई देते हुए कई फोटों भी सामने आए हैं। इस तरह से भारत पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी चर्चा में रहा और लोगों ने भी खूब इन्जॉय किया।












Click it and Unblock the Notifications