तहव्वुर राणा से अबू सलेम और छोटा राजन तक, भारत लाए गए कई हाई-प्रोफाइल अपराधी, जानें कौन-कौन है इस लिस्ट में
Tahawwur Rana News: मुंबई 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा अमेरिकी आर्मी के स्पेशल प्लेन से आ रहा है, जो कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को दिल्ली में लैंड करेगा।
बता दें कि अमेरिका में कानूनी विकल्प समाप्त होने के बाद, उसे भारत भेजा जाएगा। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने भारत में अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की अपील की थी। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

ये भी पढें: Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा? मुंबई धमाकों में क्या था इसका रोल, जल्द लाया जाएगा भारत
साथ ही, एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने घोषणा की थी कि तहव्वुर राणा को अब भारत में न्याय का सामना करना पड़ेगा। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद, भारत ने पिछले कुछ सालों में कई हाई-प्रोफाइल प्रत्यर्पण हुए हैं। आइए ऐसे ही कुछ हाई-प्रोफाइल प्रत्यर्पणों पर एक नजर डालते है, जो भारत में सफलतापूर्वक हुए हैं।
1. अबू सलेम (2005)
देश: दाऊद इब्राहिम के दाहिने हाथ माने जाने वाले अबू सलेम को प्रत्यर्पण के जरिए पुर्तगाल से साल 2005 में भारत लाया गया था।
आरोप: अबू सलेम में पर भारत में कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। अबू सलेम साल 1993 के मुंबई बम धमाकों में मुख्य आरोपी है। इस मामले में अबू सलेम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
महत्व: अबू सलेम का प्रत्यर्पण पुर्तगाल के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि के तहत सबसे बड़ी सफलताओं में से एक।
2. क्रिश्चियन मिशेल (2018)
देश: क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को साल 2018 में प्रत्यर्पण के जरिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया था।
आरोप: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में बिचौलिया।
महत्व: यह UAE-भारत प्रत्यर्पण संधि के तहत पहला बड़ा प्रत्यर्पण था, जिसमें भ्रष्टाचार और हथियार सौदे का मामला शामिल था।
3- छोटा राजन (2015)
देश: दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन छोटा राजन को 06 नवंबर, 2015 को इंडोनेशिया से भारत लाया गया था।
आरोप: छोटा राजन पर 70 अपराध करने के आरोप लगे और उसे 2018 में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी। वहीं, साल 2024 में उसे एक और मामले में उम्रक़ैद हुई है। छोटा राजन के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
महत्व: इंडोनिशया के साथ भारत की प्रत्यर्पण की संधि है, जिसकी वजह से छोटा राजन को भारत लाना मुश्किल नहीं था।
4. रवि पुजारी (2020)
देश: रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से साल 2020 में प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था।
आरोप: अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी भारत में जबरन वसूली, हत्या और धमकियों के कई मामलों में वांछित था।
महत्व: बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं को जबरन वसूली के लिए कॉल करने के लिए जाने जाने वाले रवि पुजारी के प्रत्यर्पण ने एक लंबे समय से चल रहे मामले को खत्म कर दिया।
5. फतेह सिंह (2023)
देश: गैंगस्टर नीरज बवाना के सहयोगी फतेह सिंह को थाईलैंड से साल 2023 में प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था।
आरोप: दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना का सहयोगी; हत्या और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल।
6. राजीव सक्सेना (2019)
देश: राजीव सक्सेना को साल 2019 में यूएई से से भारत लाया गया था।
आरोप: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध धन के लिए एक माध्यम होने का आरोप।
महत्व: राजीव सक्सेना का प्रत्यर्पण क्रिश्चियन मिशेल के बाद हुआ, जिससे वित्तीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana की वापसी भारत की कूटनीति की जीत! क्या अब फंस गया पाकिस्तान? कसाब वाला पैंतरा न आएगा काम
7- दाऊद इब्राहिम
भारत का वॉन्डेट अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तानी शहर कराची में रह रहा है। दाऊद भारत में अनगिनत आपराधिक और आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके है। वो 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। 2008 में मुंबई में आतंकी हमले में भी दाऊद के शामिल होने का शक है।
मुंबई धमाकों के दुबई भाग गया था दाऊद
मुंबई में हुए सीरियल धमाकों के बाद दाऊद इब्राहिम दुबई भाग गया था। कुछ दिनों बाद उसके पाकिस्तान में पनाह लेने की खबरें सामने आईं थी। दाऊद इब्राहिम को जल्द भारत लाने की बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई बार बोल चुके हैं। हालांकि, अभी तक दाऊद भारत नहीं आ सका है। लेकिन, उसे भारत लाने के प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications