Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा? मुंबई धमाकों में क्या था इसका रोल, जल्द लाया जाएगा भारत
Tahawwur Rana Kon Hai: मुंबई 26/11 हमले के दोषी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को जल्द ही भारत लाया जाएगा। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा को भारत लाने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका की कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका को खारिज करे हुए भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है।
तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। इस हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे, जिनमें छह अमेरिकी भी शामिल थे। फिलहाल, तहव्वुर राणा अभी लॉस एंजिलिस की जेल में बंद है। आइए जानते हैं कौन है तहव्वुर राणा..?

तहव्वुर राणा कौन है? (Tahawwur Rana Kon Hai)
63 वर्षीय तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान के हसन अब्दाल कैडेट स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। राणा पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर के रूप में काम कर चुका है। हालांकि, 1990 के दशक में राणा कनाडा चला गया और फिर उसने वहां की नागरिका ले ली थी। तहव्वुर राणा कनाडा से संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया और शिकागो में एक इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म की स्थापना की।
मुंबई हमले की चार्जशीट में था तहव्वुर राणा का नाम
तहव्वुर राणा का नाम मुंबई पुलिस ने 26/11 आतंकी हमले के संबंध में अपनी चार्जशीट में शामिल किया था। राणा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक एक्टिव मेंबर के रूप में काम करने के आरोप हैं। चार्जशीट में ऐसा बताया गया है कि राणा ने डेविल हेडली की मदद की थी।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Hussain Rana: आतंकवादी भी डॉक्टर भी, हेडली के बचपन का दोस्त, जानिए तहव्वुर राणा का पकिस्तानी कनेक्शन
डेविड कोलमैन हेडली का दोस्त था तहव्वुर राणा
खबरों की मानें तो तहव्वुर राणा और डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाउद सईद गिलानी बचपन से दोस्त है। हेडली, एक अमेरिकी नागरिक है। बता दें कि मुंबई पुलिस की चार्जशीट में राणा पर आरोप है कि उसने 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। मुंबई में कहां-कहां हमले करने हैं, उन जगह की रेकी राणा ने ही की थी।
साथ ही, एक खाका तैयार करके पाकिस्तानी आतंकवादियों को सौंपा था। बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों ने अक्टूबर 2009 में उसे शिकागो से गिरफ्तार किया था।हेडली को अमेरिकी कोर्ट ने 24 जनवरी, 2013 को मुंबई हमलों में शामिल होने का दोषी मानते हुए 35 साल जेल की सजा सुनाई थी।
दहलाया दिया था मुंबई को
समुद्र के रास्ते मुंबई में लश्कर के 10 आतंकवादी गोला-बारूद और हथियार लेकर घुसे आए थे। इन्होंने ताज महल पैलेस होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसी प्रमुख जगहों को निशाना बनाया। इन हमलों में भारी नुकसान हुआ और जान-माल का नुकसान हुआ था। इन हमलों में 6 अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 166 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, US सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications