Tahawwur Rana का सनसनीखेज खुलासा, 'Mumbai Attack के पूरे प्लान में शामिल थी पाकिस्तान की सेना और ISI!'
Tahawwur Rana On Mumbai Attack: मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब भारतीय एजेंसियों की गिरफ्त में है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उससे पूछताछ कर रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राणा ने कबूल किया है कि पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) का वह भरोसेमंद एजेंट था।धमाकों के वक्त वह मुंबई में ही मौजूद था। तहव्वुर राणा से मुंबई क्राइम ब्रांच भी अलग से पूछताछ कर रही है।
इस पूछताछ में पाकिस्तान का आतंक परस्त चेहरा एक बार फिर सामने आया है। उसने स्वीकार किया है कि आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए उसकी ट्रेनिंग हुई थी और उसने लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में जाकर प्रशिक्षण लिया था।

Tahawwur Rana के कबूलनामे से पाकिस्तान बेनकाब
यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana News: 'तहव्वुर राणा बोलेगा सारा राज खोलेगा', आवाज और लिखावट रिकॉर्ड करने की कोर्ट ने दी अनुमति
Tahawwur Rana ने पाकिस्तान की सेना और ISI पर किया खुलासा
तहव्वुर राणा अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है और उससे भारतीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। राणा ने बताया कि वह खाड़ी युद्ध के दौरान सऊदी अरब में तैनात था। उसने कई देशों की यात्रा की है और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग सेंटर में कई बार गया था। उसने दावा किया है कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था। सूत्रों के मुताबिक, 'मुंबई धमाकों को अंजाम देने से पहले उसने शिवाजी छत्रपति टर्मिनस समेत कई और जगहों की यात्रा की थी। पाकिस्तान की सेना ने उसे अलग-अलग जगहों पर भेजा था। सऊदी अरब की यात्रा भी की थी। 26/11 का हमला भी पाकिस्तान की आईएमआई की निगरानी में हुआ था।'
तहव्वुर राणा के वकील ने उसके स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए कोर्ट में अपील की थी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पिछली सुनवाई वर्चुअल मोड में की गई थी। कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन और एनआईए को 9 जुलाई तक राणा के स्वास्थ्य की स्टेट्स रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सुरक्षा कारणों की वजह से अगली सुनवाई भी वर्चुअल मोड में ही होगी।
यह भी पढ़ें: BRICS: 'दोहरे मापदंडों की जगह नहीं', PM मोदी ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, जानिए क्या-क्या कहा?
यह भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications