Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा की वापसी पर क्रेडिट वॉर! चिदंबरम बोले- UPA ने शुरू की थी प्रक्रिया
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ भारत की कार्रवाई तेज है। अमेरिका ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन को भारत को सौंप दिया है।
तहव्वुर राणा को भारत लाया भी जा चुका है। NIA तहव्वुर राणा को पूछताछ के लिए अपने रिमांड पर ले चुकी है। वहीं इसको लेकर देश में अब राजनीतिक वाद-विवाद भी शुरू हो चुका है।

पी. चिदंबरम ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने पर कहा, 'यह प्रक्रिया 2009 में शुरू हुई थी और 2011 में तब रफ्तार पकड़ी जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने राणा की पहचान की।'
'मैं विदेश मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और NIA को बधाई देता हूं कि उन्होंने इतनी लंबी और कठिन लड़ाई के बाद तहव्वुर राणा को भारत लाने में सफलता पाई।'
वर्तमान सरकार का भी आभार- चिदंबरम
उन्होंने आगे कहा, 'UPA सरकार के दौरान सलमान खुर्शीद (तत्कालीन विदेश मंत्री) और रंजन मथाई (तत्कालीन विदेश सचिव) ने इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी सरकार में भी कई विदेश सचिवों और मंत्रियों ने इस प्रयास में योगदान दिया होगा।'
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आगे कहा कि, 'मैं अमेरिका की तत्कालीन और वर्तमान सरकार का भी आभार व्यक्त करता हूं।'
ये भी पढ़ें Tahawwur Rana: 'सिर्फ 26/11 पर चलेगा केस, न बदल सकते ट्रायल, न देश', तहव्वुर के प्रत्यर्पण की शर्तें क्या?
2011 में दाखिल हुई थी चार्जशीट
2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद NIA ने तहव्वुर राणा, डेविड हेडली समेत 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आतंकवाद, हत्या, देश के खिलाफ साजिश, और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।
वहीं मुंबई आतंकी हमले में तहव्वुर राणा की संलिप्तता के आधार पर अमेरिका से उसका प्रत्यर्पण (Extradition) मांगा था। इसमें सबसे अहम भूमिका NIA ने निभाई।
ये भी पढ़ें Tahawwur Rana: 'हेडली में दिखते थे पापा', महेश भट्ट के बेटे से थी डेविड की दोस्ती, कहा था- मुंबई मत जाना












Click it and Unblock the Notifications