क्वारंटाइन पूरा कर चुके तब्लीगी जमातियों को घर जाने की अनुमति दी जाएः दिल्ली सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने वाले उन सभी तब्लीगी जमातियों को उनके घर जाने देने की सिफारिश की है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि Covid19 पॉजिटिव रोगियों समेत उन सभी उनके घर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो स्वस्थ हो चुके हैं और जिन्होंने जरूरी क्वैरेंटीन अवधि को पूरा कर लिया है। हालांकि जिनके खिलाफ मामले चल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उधर, सरकार के आदेशों की लगातार अनदेखी कर निजामुद्दीन में मरकज करवाने वाले मौलाना साद पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के बेटे से घंटों पूछताछ की। मौलाना साद एक महीने से फरार है। दिल्ली पुलिस अब तक उसे चार बार नोटिस दे चुकी है। बेटे से पूछताछ के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मौलाना साद की गिरफ्तारी हो सकती है।

गौरतलब है मार्च के मध्य में जब कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में जलसों पर रोक लगी हुई थी, उसी दौरान निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात ने बड़ा मजहबी जलसा किया था। उसमें देश-विदेश से हजारों जमातियों ने हिस्सा लिया था।

बाद में उनमें से कई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मरकज को खाली कराया और इस बारे में केस दर्ज किया। मौलाना साद पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा भी कसा गया है। ईडी विदेशों से पैसों के लेन-देन में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications