भारत के सबसे खतरनाक टेबलटॉप रनवे, जहां प्लेन लैंड कराने में कांप जाती है रूह
Tabletop Runway: नेपाल के काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान हादसा हुआ है। इस फ्लाइट में एयरक्रू समेत 19 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह 11 बजे हुआ। इस हादसे के बाद एक बार फिर से टेबलटॉप रनवे सुर्खियों में आ गया है।
टेबलटॉप रनवे भारत में कहां-कहां है...उसे जानने से पहले आप यह जान लीजिए कि टेबलटॉप रनवे होता क्या है? दरअसल, टेबलटॉप रनवे एक ऐसा रनवे होता है, जो किसी पहाड़ी या पठार क्षेत्र में स्थित होता है। यह रनवे आम एयरपोर्ट के रनवे से काफी छोटे होते हैं और इनके एक या दोनों तरफ गहरी खाई भी होती है।

टेबलटॉप रनवे पर प्लेन लैंड कराना भी काफी खतरनाक होता है। इस रनवे पर प्लेन उतराने वाले पायलट खास तरह से प्रशिक्षित होते हैं। क्योंकि,यहां हादसे की आशंका काफी ज्यादा रहती है। बारिश और धुंध के वक्त इस रनवे पर दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। आज हम आपको ऐसे ही भारत के 5 टेबलटॉप रनवे के बारे में बताने जा रहे है, जहां प्लेन उतारने में रूह तक कांपने लगती है...
कोझिकोड एयरपोर्ट
केरल में स्थित कोझिकोड एयरपोर्ट भी काफी जोखिमभरा है, क्योंकि यह एक टेबलटॉप एयरपोर्ट रनवे है। इस एयरपोर्ट पर बड़ा प्लेन हादसा हो चुका है। खबर के मुताबिक, लैंडिंग करते वक्त एयर इंडिया का एक प्लने रनवे से फिसल गया था। रनवे पर फिसल जाने से प्लेन दो हिस्सों में टूट गया था और इस हादसे में काफी संख्या मौते हुई थी।
लेंगपुई एयरपोर्ट
लेंगपुई एयरपोर्ट दूसरे विश्व युद्ध से पहले मिजोरम में बना था और इसके रनवे का आकार 2500 मीटर का है। इस एयरपोर्ट को मित्र देशों की सेनाओं ने बनाया था। यह एक टेबलटॉप एयरपोर्ट है और इसके दोनों तरफ गहरी घाटियां हैं। लेंगपुई एयरपोर्ट रनवे के नीचे पानी की धाराएं बहती हैं। बारिश के समय यह एयरपोर्ट काफी जोखिम भरा हो जाता है। इस एयरपोर्ट का रनवे पठार पर बना हुआ है।
लेह एयरपोर्ट
कुशोल बाकुला रिमपोची एयरपोर्ट नाम से जम्मू-कश्मीर के लेह में भी टेबलटॉप एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 3259 मीटर की ऊंचाई पर है। इस एयरपोर्ट पर प्लेन को उतारना काफी कठिन है। इस एयरपोर्ट रनवे के चारों तरफ पहाड़ और बर्फ देखने को मिलती है। सबसे अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यह एयरपोर्ट काफी चर्चा में भी रहता है।
मंगलौर एयरपोर्ट
मैंगलोर या मंगलौर एयरपोर्ट, कर्नाटक में स्थित है और एक टेबलटॉप एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट पर मई 2010 में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 166 लोगों में से केवल 8 ही जीवित बचे थे। इस दुर्घटना में एयर इंडिया का एक विमान टेबल-टॉप रनवे से आगे निकल गया था। यह विमान एक पहाड़ी से नीचे गिरने के बाद आग की चपेट में आ गया था।
गग्गल एयरपोर्ट
गग्गल एयरपोर्ट, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित है और यह भी एक खतरनाक एयरपोर्ट रनवे है। यह एयरपोर्ट 1200 एकड़ में बना है। इसका रनवे 2492 फीट की ऊंचाई पर है।
लक्षद्वीप एयरपोर्ट
लक्षद्वीप एयरपोर्ट एक काफी खूबसूरत एयरपोर्ट होने के साथ-साथ जोखिम भरा भी है। यह एयरपोर्ट समुद्र के बीचों-बीच बना है। इस एयरपोर्ट से विमान के उड़ान भरते वक्त का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications