'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की 'रोशन भाभी' ने शेयर की थ्रो बैक फोटो, पहचानने में गच्‍चा खा गए फैंस

मुबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर घर में पसंद किया जाने वाला शो है। ये शो कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। अब फैंस इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लंबी-चौड़ा स्टारकास्ट हैं। इनमें से एक हैं 'रोशन भाभी' का किरदार। अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच मिसेज साढी यानी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनको पहचान पाना आपके लिए थोड़ा मु​श्किल होगा।

थ्रो बैक फोटो में पहचानना हुआ मुश्‍किल

थ्रो बैक फोटो में पहचानना हुआ मुश्‍किल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशनी भाभी का किरदार एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल निभा रही हैं। जेनिफर सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के बीच पोस्ट करती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही उन्होंने इस तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी बताई। फोटो पोस्ट करने के साथ ही जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- गुरुवार थ्रोबैक... मेरी पहली उचित पोर्टफोलियो तस्वीर जो मैंने 2003 में (शादी के बाद) जबलपुर में ली थी।

फोटो को देखकर मुझे पक्का शैम्पू की विज्ञापन मिल जाएगा

फोटो को देखकर मुझे पक्का शैम्पू की विज्ञापन मिल जाएगा

उन्‍होंने आगे लिखा मुझे याद है कि मुझे बताया गया था कि फोटो को देखकर मुझे पक्का शैम्पू की विज्ञापन मिल जाएगी ... लेकिन नहीं मिला... मैंने अपने बालों के लिए कुछ नहीं किया था, कोई स्टाइल नहीं किया, यह स्वाभाविक था...।' इस तस्वीर में जेनिफर बेहद ही खूबसूरत और क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इन फोटोज को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं।

प्रेग्‍नेंट होने के चलते शो छोड़ने की उड़ी थी अफवाह

मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि जेनिफर मिस्त्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कहने जा रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया की जेनिफर मिस्त्री प्रेग्नेंसी की वजह से तारक मेहता छोड़ने का मन बना चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को गलत बताया है। एक इंटरव्यू में जेनिफर ने कहा- ऐसी खबरें आ रही हैं कि मैंने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया है। मेरे पास कई लोगों के मैसेज आ रहे है। लोग पूछ रहे हैं क्या मैं प्रेग्नेंट हूं। ये सच नहीं है। पिछले कुछ वक्त से मैं बीमार चल रही हूं। मैंने मेकर्स से बात की है कि मैं कुछ समय काम नहीं कर पाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+