TMKOC: ब्रा की स्ट्रैप दिखाने पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे थे लोग, पति ने इस तरह सिखाया सबक
मुंबई, 21 जुलाई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे हिट शोज में से एक है, जिस वजह से उसके स्टार्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। कई बार उनकी तारीफ होती है, तो कई बार उनको ट्रोल किया जाता है। अब सोशल मीडिया पर रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों ने इस फोटो के लिए उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन उनके पति ने सबकी बोलती बंद कर दी।

पति ने खींची फोटो
दरअसल प्रिया ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो डाली, जिसको उनके पति और शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने क्लिक की थी। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि जो भी आपकी आत्मा के लिए अच्छा है बस उसे कर डालिए। वैसे तो बहुत से लोगों ने उनकी इस खूबसूरत तस्वीर की तारीफ की लेकिन कुछ लोगों ने फोटो में ब्रा स्ट्रैप दिखने पर सवाल उठाए। साथ ही उनको ट्रोल करने की कोशिश की। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने जमकर भद्दे कमेंट किए।

पति ने कही ये बात
कुछ ही देर में वो कमेंट उनके पति मालव ने देख लिया। इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। मानव ने लिखा कि अपनी मां या बहन को भी बोल के देख, देख जरा क्या रिएक्ट करते हैं। इसकी इस पोस्ट के बाद लोग मानव के समर्थन में आ गए और ट्रोलर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। वैसे बहुत से लोग प्रिया की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

नहीं दिखतीं शो में
वहीं शो की बात करें तो कोरोना के चलते उसकी शूटिंग मेकर्स ने गुजरात में शिफ्ट कर दी थी, लेकिन अब जब हालात सामान्य हो गए तो फिर से गोकुलधाम में पूरी टीम लौट आई है। पहले प्रिया शो में काफी दिखती थीं, लेकिन प्रेग्रेंसी की वजह से अब वो ज्यादा नहीं दिखाई देती हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जिस वजह से आए दिन उनके फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं।

'बबिता जी' भी हैं परेशान
वहीं शो में बबिता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी इन दिनों फेक अकाउंट से परेशान हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि अगर आप लिंक्डइन में मेरे नाम से किसी के साथ बातचीत कर रहे हैं तो आप 100% एक फ्रॉड से बात कर रहे हैं, ये बहुत अजीब है, मैं साफ-साफ कह दूं कि मेरा लिंक्डइन पर कोई अकाउंट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications