Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिना हेलमेट बुलेट लेकर निकली अभिनेत्री का कट गया चालान, फिर फोटो शेयर कर कही ये बात

नई दिल्ली। अभिनेत्री तापसी पन्नू का हेलमेट ना पहनने के लिए चालान कट गया है। तापसी बिना हेलमेट लगाए बुलेट लेकर निकली थीं, जिसके चलते उन पर जुर्माना हो गया। बुधवार दोपहर को उन्होंने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पीछे से बुलेट पर दिख रही हैं। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है कि ये तस्वीर उन पर फाइन लगने से कुछ देर पहले का है।

इंस्टा पर शेयर किया फोटो

इंस्टा पर शेयर किया फोटो

तापसी पन्नू ने पीछे से ये फोटो शेयर किया है। हालांकि फोटो देखकर ये पहचानना मुश्किल नहीं है कि ये तापसी ही हैं। वो जींस औप डेनम जैकेट पहने बुलेट पर सवार हैं। तापसी ने हेमलेट नहीं लगाया हुआ है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये फाइन होने से पहले की तस्वीर है। इसे उन्होंने #BikeLove #RashmiRocket #ShootThrills के साथ शेयर किया है। हालांकि बिना हेलमेट के लिए उन पर फाइन किस शहर में लगा है, इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं लिखा।

सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर हुई वायरल

तापसी पन्नू की बिना हेलमेट चालान होने की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। करीब दो घंटे में ही एक लाख से ज्यादा लाइक इस पोस्ट पर आए हैं और हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं। तापसी पन्नू काफी मुखर अभिनेत्री हैं और अपनी बात रखती रहती हैं। इसको आधार बनाकर कई यूजर ने कहा है कि दूसरों को तो नसीहतें देती हो और खुद बिना हेलमेट निकल गईं। इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट उनकी पोस्ट पर आए हैं।

 रश्मि रॉकेट की शूटिंग कर रही हैं तापसी

रश्मि रॉकेट की शूटिंग कर रही हैं तापसी

तापसी पन्नू ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में तापसी एक एथलीट की भूमिका में नजर आएंगी। तापसी इस फिल्म में गुजरात के एक गांव की ऐसी लड़की का किरदार निभाते हुए दिखेंगी जो अपनी लगन और हॉर्ड वर्क से इंटरनेशनल लेवल की एथलीट बन जाती हैं। फिल्म की शूटिंग तापसी हाल पुणे में कर रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+