कौन हैं तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए, एक्ट्रेस पर IT रेड के बाद किरेन रिजिजू से की मदद की अपील

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के घर और ऑफिस में आयकर विभाग के छापे के बाद हर एक्ट्रेस के फैंस टेंशन में हैं। अनुराग और तापसी को इस मुश्किल घड़ी में सिर्फ फैंस और परिवार का ही नहीं बल्कि कई राजीनतिक पार्टियों का भी सपोर्ट मिला है। अभिनेत्री तापसी पन्नू को इस कठिन समय में उनके विदेश ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए का भी सपोर्ट मिला है। उन्होंने एक्ट्रेस के घर पर इनकम टैक्स रेड की आलोचना की है।

तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड ने की ये किरेन रिजिजू से अपील

तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड ने की ये किरेन रिजिजू से अपील

इतना ही नहीं तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड और बैडमिंटन कोच मथायस बोए ने भारतीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से भी मदद की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि कई फिल्मी हस्तियों सहित बुधवार को अभिनेत्री तापसी पन्नू के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। छापे की खबर के बाद से ही तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड मथायस बोए और उनका परिवार टेंशन में है। इस मामले पर उन्होंने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सहायता मांगी है।

Recommended Video

    IT Raid: आयकर अफसरों को शक,Tapsee Pannu और Anurag Kashyap ने फोन से डिलीट किया डाटा | वनइंडिया हिंदी
    एक्ट्रेस के सपोर्ट में किया ट्वीट

    एक्ट्रेस के सपोर्ट में किया ट्वीट

    मथायस बोए ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे अंदर कुछ उथल-पुथल चल रही है। कुछ महान एथलीटों के कोच के रूप में पहली बार फ्लैग ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करना, इसी बीच I-T डिपार्टमेंट द्वारा तापसी पन्नू के घर छापा मारना, उनके परिवार, विशेषकर उनके माता-पिता पर अनावश्यक तनाव का कारण बन रहा है। किरन रिजीजू प्लीज कुछ करिए।' मथायस बोए के इस ट्वीट पर तापसी के फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    कौन हैं तापसी के ब्वॉयफ्रेंड मथायस बोए?

    कौन हैं तापसी के ब्वॉयफ्रेंड मथायस बोए?

    आपको बता दें कि मथायस बोए डेनमार्क के नागरिक हैं, प्रोफेशन से वह बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर बोए ने साल 2012 में ओलंपिक में सिल्वर मेडल और 2015 में यूरोपियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मथायस बोए का जन्म 11 जुलाई 1980 को डेनमार्क के फ्रेडरिकसुंड में हुआ था। 40 वर्षीय मथायस बोए करीब एक साल से तापसी पन्नू को डेट कर रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।

    ब्वॉयफ्रेंड को लेकर तापसी ने कही थी ये बात

    ब्वॉयफ्रेंड को लेकर तापसी ने कही थी ये बात

    तापसी पन्नू ने अपने एक इंटरव्यू में मथायस बोए को लेकर कहा था कि मेरा अपना जीवन और एक नौकरी है, जो उनसे बिल्कुल अलग है। हम इसे अलग रखना ही पसंद करते हैं। आपको बता दें कि तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड मथायस बोए भारतीय खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी को कोचिंग दे रहे हैं। इन्हीं दोनों भारतीय खिलाड़ियों के आग्रह पर ही मथायस बोए को कोचिंग का काम सौंपा गया है।

    यह भी पढ़ें: तापसी-अनुराग पर कंगना बोलीं, 'आज सब रेपिस्टस की लंका लग गई, अब इनकी बारी है', Metoo पर भी कही बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+