वर्ल्ड कप में Harmanpreet Kaur इतिहास रचने को तैयार, ऐसा करने वाली बनेगी दुनिया की पहली खिलाड़ी?

Harmanpreet Kaur Record: आईसीसी (ICC) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का मौका होगा। हरमनप्रीत कुछ ऐसा करेंगी जिसे आज तक कोई भी पुरुष या महिला खिलाड़ी नहीं छू सका है। हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट के इतिहास में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनने की दहलीज पर खड़ी हैं।

हरमनप्रीत के पास इतिहास रचने का मौका (Harmanpreet Kaur Record)

हरमनप्रीत अब तक अपने करियर में 197 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में यदि वे केवल 3 मैच और खेल लेती हैं, तो उनके मैचों का आंकड़ा 200 पहुंच जाएगा। मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट (मेंस या विमेंस) में कोई भी खिलाड़ी इस संख्या तक नहीं पहुंच पाया है। अगर वो यह कमाल करती हैं तो वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी होंगी।

Harmanpreet Kaur 1

करियर का 10वां वर्ल्ड कप खेलेंगी भारतीय कप्तान

हरमनप्रीत कौर की निरंतरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे साल 2009 में शुरू हुए पहले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक के सभी एडिशन का हिस्सा रही हैं। यह उनके करियर का रिकॉर्ड 10वां टी20 वर्ल्ड कप होगा। वे अब तक वर्ल्ड कप के इतिहास में 39 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसकी 33 पारियों में उन्होंने 25.03 की औसत से 726 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम एक शानदार शतक (सर्वोच्च स्कोर 103 रन) भी दर्ज है।

IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?
IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?

इंग्लैंड सीरीज में हार के बाद वर्ल्ड कप में वापसी की चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप के कड़े मुकाबलों से ठीक पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज के पहले मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था। दूसरे मैच में वापसी करते हुए उन्होंने 26 रनों की पारी खेली। वहीं, तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भारतीय कप्तान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 56 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहीं। इस हार के बाद भारतीय टीम अपनी कमियों को सुधारकर सीधे वर्ल्ड कप के मंच पर मजबूत वापसी के इरादे से उतरेगी।

Shubman Gill की कप्तानी वाली GT इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, अगले सीजन से पहले बदल जाएगी टीम?
Shubman Gill की कप्तानी वाली GT इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, अगले सीजन से पहले बदल जाएगी टीम?

स्मृति मंधाना भी टॉप-5 में शामिल

हरमनप्रीत कौर (भारत): 197 मैच
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड): 183 मैच (4,720 रन)
डेनियल वॉट (इंग्लैंड): 180 मैच (3,369 रन)
एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया): 174 मैच
स्मृति मंधाना (भारत): 166 मैच

Womens T20 World Cup की प्राइज मनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! IPL चैंपियंस से भी ज्यादा पैसा? टीमें होंगी मालामाल!
Womens T20 World Cup की प्राइज मनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! IPL चैंपियंस से भी ज्यादा पैसा? टीमें होंगी मालामाल!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+