MP से टी. राजा का ओवैसी को ऑफर, फिलिस्तीन भेजने को है तैयार
हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रखर हिंदू वादी नेता टी. राजा इन दिनों एमपी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने खंडवा में एक बार फिर बयान देते हुए औवेसी को अपने निशाने पर लिया है।
यहां टी. राजा सिंह ने फिलिस्तीन का जिक्र करते हुए औवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जितने बोलो उतनी फ्लाइट हम बुक कर देंगे, जितने कहो इतने टिकट हम लगा देंगे, जिन लोगों को फिलिस्तीन जाना है, तो जा सकते हैं।

टी. राजा ने कहा कि, ओवैसी का आप लोगों ने एक स्लोगन सुना होगा, पार्लियामेंट में खड़े होकर फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा उसने लगाया है, तो मैं ओवैसी को एक अच्छा ऑफर देना चाहता हूं, ओवैसी जैसे जितने भी लोग जो भारत में रहते हैं, उनको बहुत जबरदस्त ऑफर है, भाई फिलिस्तीन और इजराइल की लड़ाई है। दोनों की लड़ाई है, दोनों देख लेते हैं, लेकिन भारत में इजरायल के खिलाफ नारे लग रहे हैं, इजराइल के खिलाफ पोस्टर चल रहे हैं, और ओवैसी जैसे लोग रोड पर आ रहे हैं। ओवैसी जैसे लोग स्लोगन लगा रहे हैं, मैं उनको एक अच्छा ऑफर देना चाहता हूं, जितने बोलो उतने फ्लाइट हम बुक कर देंगे, जितने बोलो उतने टिकट हम लगा देंगे। सब लोगों को अगर फिलिस्तीन जाना है, तो जा सकते हैं।
हैदराबाद के गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कई विवादित बयान दिए। उन्होंने महाकाल मंदिर के आसपास स्थित दुकानों का सर्वे कराने की मांग करते हुए कहा कि मंदिर के आस-पास कोई मुसलमानों की होटल या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं होने चाहिए। उनका कहना था कि, "महाकाल मंदिर एक पवित्र और प्राचीन स्थल है, और मंदिर से 50 किलोमीटर दूर तक भी कोई मुसलमान की होटल नहीं होनी चाहिए।"
ये भी पढ़े- Indore News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, कांग्रेस को आया गुस्सा, अल्टीमेटम दिया












Click it and Unblock the Notifications